फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nilakant, Anita Gopesh to receive literary honor

नीलकांत, अनिता गोपेश को साहित्य शिखर सम्मान

Tue, 18 Dec 2018 12:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 पं.हेरंब मिश्र स्मृति पत्रकारिता संस्थान की ओर से रविवार को पं.हेरंब मिश्र स्मृति शिखर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसके तहत साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाली विभूतियां सम्मानित की गईं।

नेहरू ग्रामभारती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पारसनाथ पाण्डेय ने सम्मानित होने वालों को बधाई दी। डॉ. रामनरेश त्रिपाठी ने साहित्य और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर चर्चा की। इससे पूर्व डॉ. इन्दुप्रकाश मिश्र ने लोकगीत से मां शारदा की प्रार्थना की। संस्थान के निदेशक बंशीधर मिश्र ने अगले वर्ष के समारोह में पं. हेरंब मिश्र पर आधारित स्मारिका के प्रकाशन की घोषणा की। हिन्दुस्तानी एकेडेमी में हुए समारोह की अध्यक्षता हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के प्रधानमन्त्री विभूति मिश्र, संचालन डॉ.पृथ्वीनाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के अध्यक्ष गंगाधर मिश्र ने किया।
विज्ञापन


वर्ष 2017 के लिए
0 नीलकान्त को साहित्य शिखर सम्मान
0 रवीन्द्रकुमार पांडेय को मीडिया शिखर सम्मान
0 शरद द्विवेदी को युवा मीडिया शिखर सम्मान

वर्ष 2018 के लिए
0 प्रो.अनिता गोपेश को साहित्य शिखर सम्मान
0 रमाशंकर श्रीवास्तव को मीडिया शिखर सम्मान
0 ईश्वरशरण शुक्ल को युवा मीडिया शिखर सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed