फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nikay Chunav 2023 Campaigning will end today with Chief Minister's meeting

UP Nikay Chunav: पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा, चार मई को मतदान, निगमों में EVM और पंचायतों में बैलेट से वोटिंग

Tue, 02 May 2023 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 May 2023 06:10 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लूकरगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंगलवार को ही नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन भी था। शाम छह बजे से चुनाव प्रचार थमा।

विज्ञापन
Nikay Chunav 2023 Campaigning will end today with Chief Minister's meeting
यूपी निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लूकरगंज में चुनावी सभा को संबोधित किया। मंगलवार को ही नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आखिरी दिन भी है। शाम छह बजे से प्रचार थम गया। चार मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी, दो मई शाम छह बजे से प्रचार बंद हो गया। इसी के साथ चुनावी शोर तो थम गया लेकिन प्रत्याशियों एवं दलों का संपर्क के माध्यम से जातीय समीकरणों को साधने पर जोर होगा।

विज्ञापन

 

उधर, प्रशासन की ओर से चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पर्यवेक्षक एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ईवीएम का परीक्षण किया गया। पोलिंग पार्टियां बुधवार को केपी मैदान से रवाना होंगी। इसे लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अफसरों ने सोमवार को केपी मैदान का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रेक्षक आलोक कुमार, डीएम संजय कुमार खत्री, सीडीओ गौरव कुमार, एसडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 

‘नगर निगम में ईवीएम तथा पंचायतों में बैलेट पेपर से वोट पड़ेंगे। ईवीएम तैयार कर लिए गए हैं। बुधवार को केपी मैदान से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मंगलवार को गाड़ियां भी आ जाएंगी। चुनावी प्रक्रिया से संबंधित सभी स्थलों का निरीक्षण किया गया। पूरी तैयारी है।’ - संजय कुमार खत्री, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान से तीन दिन पहले बाहर हो गए 5942 मतदाता
जिला प्रशासन की ओर से चुनावी प्रक्रिया में किसी तरह की खामी नहीं रहने के दावे किए जा रहे हैं। इसके विपरीत सच्चाई यह है कि मतदान से तीन दिन पहले 5942 मतदाताओं को बाहर करना पड़ा है। ग्राम पंचायतों के मतदाताओं को भी नगर निगम की सूची में शामिल कर लिया गया था। राजनीतिक दलों की आपत्ति के बाद इन्हें मतदाता सूची से बाहर किया गया। इसी के साथ चार बूथ भी हटाने पड़े हैं।

बलापुर ग्राम पंचायत को वार्ड संख्या चार नीबी में शामिल कर लिया गया था। इसके भाग संख्या 42 पर 1222, 43 प 717, 44 पर 1320 मतदाता हैं। इन्हें वार्ड चार का मतदाता बनाया गया था। इसके अलावा बेथोहरा के भाग 52 के 1166 मतदाताओं को भी नीबी का मतदाता बना दिया गया था। जबकि, संबंधित भाग ग्राम पंचायत में शामिल हैं। इतना ही नहीं इसी गांव के भाग 53 पर भी ग्राम पंचायत में शामिल 302 मतदाताओं को नीबी वार्ड का मतदाता बना दिया गया। हालांकि, भाग 53 के 944 मतदाता नीबी के मतदाता रहेंगे।

जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद सभी मतदाताओं को नगर निगम की मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। इसी के साथ संबंधित चार बूथ भी खत्म कर दिए गए हैंं। वहीं भाग 53 में आंशिक परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा वार्ड आठ में भी इसी तरह की गड़बड़ी हुई थी। इस वार्ड के भाग संख्या 97 पर 2050 मतदाता बना दिए गए थे। इनमें ग्राम पंचायत के मतदाता भी शामिल रहे। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद इसमें आंशिक संशोधन किया गया है।इस संशोधन के बाद नगर निगम में कुल मतदाताओं की संख्या 1576713 से घटकर 1569774 रह गई है। वहीं बूथों की संख्या 1184 से घटकर 1140 रह गई है। नगर पंचायतों में कुल 127 बूथ पर 145934 वोटर हैं।

अति संवेदनशील प्लस 34 बूथों की होगी वेबकॉस्टिंग
नगर निकाय चुनाव में बवाल की आशंका को देखते हुए 34 अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। इनमें 25 नगर निगम में अति संवेदनशील प्लस बूथ बनाए गए हैं। नगर निगम के अति संवेदनशील प्लस बूथ रोशनबाग नगर महापंचायत स्कूल, तेलियरगंज में महर्षि पतंजलि, गोविंदपुर में सेंट पीटर्स, महाशय मसुरियादीन, टैगोर टाउन में कर्नलगंज इंटर कॉलेज, गौसनगर में यादगार हुसैन, ओम प्रकाश सभासद नगर में दिग्गज सिंह सिंगरौर, सहारा पब्लिक स्कूल, करेलाबाग में जिला पंचायत प्राथमिक पाठशाला, करेली में हमीदिया गर्ल्स, कटरा में मेरी लूकस, महेवा में पुरुषोत्तम दास टंडन, रम्मन का पुरवा में आर्यकन्या पाठशाला, शाहा उर्फ पीपलगांव प्राथमिक पाठशाला, काजीपुर में सावित्री देवी शंकर लाल विद्यालय, नैनी में माधव ज्ञान केंद्र, रणजीत पंडित इंटर कॉलेज, तेलियरगंज में एमएनएनआईटी, अल्लापुर हैजा अस्पताल, चक इमाम अली में बाल विद्यालय मंदिर, चकिया में प्राथमिक विद्यालय, पूर्व प्राथमिक विद्यालय अरैल हैं।

इनके अलावा नगर पंचायत सिरसा में राम प्रताप इंटर कॉलेज, भारतगंज में जनता इंटर कॉलेज, लालगोपालगंज में प्राथमिक विद्यालय दर्नियाल एवं चैनी, मऊआइमा में इस्लामिया, फूलपुर में विजय लक्ष्मी स्कूल, डॉ.आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल हंडिया, प्राथमिक विद्यालय टेडा हंडिया तथा कोरांव में जूनियर हाईस्कूल अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इनके अलावा 98 अतिसंवेदनशील तथा 126 संवेदनशील बूथ हैं। इन बूथों पर फोर्स की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

नगर निगम में बनाए गए हैं पांच पिंक बूथ
नगर निगम चुनाव में पांच पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर महिला मतदान कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई जाएगी। सुरक्षा में भी महिला पुलिस की ड्यूटी रहेगी। पिंक बूथ कंपोजिट विद्यालय पीएसी नैनी, कंपोजिट विद्यालय बैरहना, कंपोजिट विद्यालय एलनगंज, कंपोजिट विद्यालय नखासकोना एवं प्राथमिक विद्यालय हरवारा प्रथम हैं।

प्लास्टिक से कवर होंगे ईवीएम
सोमवार को हुई बारिश से प्रशासन की भी चिंता बढ़ गई है। अभी आगे भी एक-दो दिनों तक बारिश की आशंका है। ऐसे में ईवीएम, बैलेट बॉक्स आदि की सुरक्षा की चिंता बन गई है। पर्यवेक्षक आलोक कुमार ने ईवीएम का निरीक्षण किया एवं इन्हें बारिश के मद्देनजर प्लास्टिक से कवर करने के निर्देश दिए। बारिश से बचाव के लिए अन्य इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।

पहले चरण में इन जिलों में होगा मतदान
इन जिलों में होगा पहला चरणशामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed