फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   News: BJP released the list of Mandal Presidents of Gangapar and Yamunapar.

BJP News : भाजपा ने गंगापार व यमुनापार के मंडल अध्यक्षों की सूची की जारी

Wed, 08 Jan 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

लंबे इंतजार के बाद भाजपा की ओर से गंगापार और यमुनापार मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सरगर्मी देखी गई।

विज्ञापन
News: BJP released the list of Mandal Presidents of Gangapar and Yamunapar.
भाजपा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद भाजपा की ओर से गंगापार और यमुनापार मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। इसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सरगर्मी देखी गई। करीब एक पखवाड़े से भाजपा कार्यकर्ताओं को नए मंडल अध्यक्षों की सूची का इंतजार था, जो मंगलवार को जारी की गई। इसमें गंगापार के जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के काैड़ीहार से राम कैलाश सरोज को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं नवाबगंज से सुरेश कुमार पटेल, होलागढ़ से राधाकान्त शुक्ला, शृंग्वेरपुर से राजेंद्र केसरवानी और पन्देश्वनाथ धाम से महेंद्र गिरी को मंडल अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन


सोरांव विस के मऊआइमा ग्रामीण से शंभूनाथ, मऊआइमा नगर से धर्मेंद्र कुमार पासी, बहरिया से पंकज श्रीवास्तव, कमलानगर से संजय कुमार माैर्या और सोरांव से संजीव कुमार द्विवेदी को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। फूलपुर विस क्षेत्र के दुर्वासा धाम से अतुल कुमार, फूलपुर से अनिल माैर्य, सहसो से पुष्कर सिंह पटेल, बहादुरपुर से रणविजय सिंह, झूंसी से रोहित कुमार निषाद चुने गए हैं।
विज्ञापन


प्रतापपुर विस के दसेर से ब्रह्मचारी प्रसाद जायसवाल, जंघई से रामधारी सरोज, प्रतापपुर से प्रदीप कुमार बिंद, बलिपुर से कमलेश माैर्य, वरुणा से मनोज पाठक निर्वाचित हुए हैं। हंडिया विस क्षेत्र के कटहरा से मनोज कुमार बिंद, धनुपुर से वीरेंद्र कुमार माैर्या, बराैत से अनुज तिवारी, सैदाबाद से हीरेंद्र सिंह व हंडिया शहर से राकेश बिंद को मंडल अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर यमुनापार से भाजपा ने मेजा विस के सिरसा से राणा सेठ को मंडल अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा उरुवा से आशीष पटेल, मेजा शहर से शैलेंद्र कुमार पांडेय, दिघिया से सुबालाल प्रजापति, माण्डा से लीलावती गुप्ता को चुना गया है। करछना विस के भीरपुर से बृजेश निषाद, भड़वरा से रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी, करछना शहर से सुखराज सिंह पटेल का चयन किया गया है।



बारा विस क्षेत्र के शंकरगढ़ से अखिलेश पटेल, नारीबारी से आशीष कुमार पाल, लालापुर मनकामेश्वर से वंदना सिंह, काैंधियारा से दिनेश कुमार प्रजापति, जसरा से जगत नारायण शुक्ल को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। कोरांव विस में कोरांव शहर के हरिकृष्ण द्विवेदी, अयोध्या से करुणेंद्र श्रीवास्तव, कोहड़ार से राजेश कुमार द्विवेदी, बड़ोखर से रामराज पटेल और लेड़ियारी से सूर्यप्रताप सिंह पटेल को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed