{"_id":"5ce5af65bdec2207203ad585","slug":"new-vande-bharat-express-will-be-run-on-delhi-varanasi-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-वाराणसी रूट पर ही चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-वाराणसी रूट पर ही चलेगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस
Thu, 23 May 2019 01:52 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
vande bharat express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेक इन इंडिया के तहत बनी वंदे भारत एक्सप्रेस का दूसरा रैक तैयार होकर दिल्ली पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इस रैक को शीघ्र ही दिल्ली-वाराणसी रूट पर चलाया जाएगा। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है। रेलवे बोर्ड स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। खास बात यह कि ट्रेन के पहले रैक में जो खामियां थी उसे दूर करने का दावा किया गया है। फिलहाल नया रैक अभी तुगलकाबाद स्टेशन पर रखा गया है। ट्रायल के बाद इस रैक को भी नियमित तौर दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर चलाया जाएगा।
देश की पहली इंजन रहित सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 15 फरवरी 2019 से शुरू हुआ है। दिल्ली से वाराणसी के बीच चल रही यह ट्रेन अब तक एक लाख किमी से ज्यादा का सफर पूरा कर चुकी है। चेन्नई स्थित आईसीएफ फैक्ट्री में तैयार किए गए वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाए जाने के बाद मिले अनुभव के आधार पर इसके नए रैक को पहले से ज्यादा मॉडीफाई किया गया है।
त्थर बाजों से निपटने के लिए इसकी कांच की खिड़कियों को पथराव से बचाने के लिए विशेष एंटी-स्पालिंग फिल्म की कोटिंग की गई है। मवेशियों की टक्कर से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए फाइबर की बजाय इसमें एल्यूमिनियम कैटल गार्ड नोज लगाया गया है। इस ट्रेन में पैंट्री की भी जगह को बढ़ाया गया है। इसी के साथ ही इस नए रैक को भी दिल्ली से वाराणसी के बीच ही चलाया जाएगा। दरअसल इस रूट पर चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस का शेड्यूल बहुत ही टाइट है। इसमें मार्जिन कम होने की वजह से नए रैक को भी इसी रूट पर अतिरिक्त रेक के तौर पर चलाया जाएगा। एक और रेक मिल जाने से इस ट्रेन को समय पर चलाने में भी काफी सहूलियत रेलवे को मिलेगी।
विज्ञापन
‘नया रैक मिलने से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन में काफी सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का रखरखाव भी अब और ज्यादा बेहतर हो जाएगा। किसी कारण वश अगर किसी रैक में तकनीकी समस्या आती है तो ट्रेन भी निरस्त नहीं करनी पड़ेगी। ’
00 अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर।