फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New stadium to be built on 15 acres: Deputy Director of Sports

15 एकड़ में बनेगा नया स्टेडियम : खेल उपनिदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
New stadium to be built on 15 acres: Deputy Director of Sports
जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही नई सौगात मिलेगी। 15 एकड़ में नया स्टेडियम तैयार किया जाएगा। डीएम शिव सहाय अवस्थी के साथ शनिवार को खेल उपनिदेशक मुद्रिका पाठक ने मुलाकात की। नए स्टेडियम के निर्माण के लिए डीएम शिव सहाय अवस्थी ने एसडीएम सदर नैंनी सिंह को भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद खेल उपनिदेशक ने स्टेडियम का निरीक्षण किया। खेल मैदान में शौचालय निर्माण को देख वह खफा हुईं। जिला क्रीड़ा अधिकारी को स्टेडियम के शौचालय की नियमित सफाई के निर्देश दिए। स्टेडियम में मौजूद प्रशिक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि पाटी में समय मत बर्बाद करो। स्कूलों के बच्चों को बुलाकर स्टेडियम में नियमित प्रशिक्षण दो।
विज्ञापन

कहा कि सब जूनियर वर्ग के ट्राॅयल से पहले छह माह में स्कूली बच्चों को खिलाड़ी के रूप में तैयार करो। उन्होंने, खेल मैदान में बने जर्जर भवन को जल्द गिराने के निर्देश जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनमलता राज को दिए। व्यायामशाला की सीलन को देखकर रंग-रोगन करने के निर्देश दिए। साथ ही व्यायामशाला की फीस को 1000 से कम करके 500 रुपये प्रतिमाह करने के निर्देश दिए। ताकि कम पैसे में अधिक लोग सेहत मंद हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में होेगी कई राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं
खेल उपनिदेशक ने बताया कि वह प्रतापगढ़ स्टेडियम में 1995 से 97 तक जिला क्रीड़ा अधिकारी रह चुकी हैं। कहा कि शहर बदला पर स्टेडियम संकीर्ण ही रहा। उन्होंने नए स्टेडियम के निर्माण को लेकर जल्द भूमि आवंटित होने की उम्मीद जताई है।
नए स्टेडियम के लिए शहर के आसपास के ग्रामीण अंचल में जल्द 15 एकड़ भूमि चयनित की जाएगी, ताकि नया स्टेडियम तैयार किया जा सके।
नैंसी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed