फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   new railway lines

उत्तर मध्य रेलवे को मिली नई ट्रेन की सौगात

Fri, 07 Jun 2013 03:57 PM IST
इलाहबाद/ब्यूरो
इलाहबाद/ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
new railway lines

उत्तर मध्य रेलवे में भिंड-इटावा और इटावा-आगरा के बीच निर्माणाधीन नई रेल लाइनें इसी वित्त वर्ष में चालू करने की तैयारी है।

विज्ञापन


बचे हुए 25 फीसदी कार्यों को तय वक्त में पूरा कराने के लिए बृहस्पतिवार को महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने दोनों नई लाइनों का निरीक्षण किया।

वह जोन के अफसरों को लेकर उडी-भंडई रेलखंड में बाह, फतेहाबाद, शमशाबाद और भिंड के नए स्टेशनों, यमुना और चंबल पर निर्माणाधीन तीन पुलों का मुआयना किया।

दावा किया कि भिंड-इटावा रेलमार्ग चालू होने पर ग्वालियर-इटावा की दूरी 240 किमी से घटकर 120 किमी रह जाएगी। इटावा-आगरा रेलमार्ग टूंडला-आगरा रेलखंडों पर जाम की स्थिति खत्म करेगा।
विज्ञापन


दोनों रेलमार्गों पर कार्य की सुस्त गति का मामला सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव लोकसभा में उठा चुके हैं। इसके बाद से कार्य में तेजी आई है।

उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन दोनों रेलमार्गों का कार्य चालू वित्त वर्ष पूरा करने की तैयारी है। दावा किया जा रहा है कि सीआरएस की हरी झंडी मिल गई तो सालभर में दोनों रेलमार्गों को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मार्गों के चालू होने पर इटावा स्टेशन का स्वरूप भी बदलेगा। इटावा से दो नई लाइनें निकल रही हैं। एक लाइन इटावा से उडी और दूसरी इटावा से मैनपुरी के लिए निकल रही है।

 उडी स्टेशन को जंक्शन बनाया जा रहा है। इस स्टेशन से एक लाइन भिंड और दूसरी बाह होते हुए आगरा जाएगी। इससे इटावा सीधे गुना होते हुए इंदौर से जुड़ जाएगा।

निरीक्षण में सीएओ निर्माण वीके गोविल, पीसीई सतीश कुमार, आगरा और झांसी के डीआरएम, सीपीआरओ संदीप माथुर, सीपीआरआई मनीष सिंह आदि भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed