{"_id":"65eeb0252050f822eb0c268c","slug":"new-in-charge-posted-in-six-police-stations-trainee-ips-anant-becomes-atarsuiya-in-charge-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Police : छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती, प्रशिक्षु आईपीएस अनंत बने अतरसुइया प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Police : छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती, प्रशिक्षु आईपीएस अनंत बने अतरसुइया प्रभारी
Mon, 11 Mar 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:47 PM IST
सार
प्रशिक्षु आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को अतरसुइया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक करछना, तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज, बृज किशोर गौतम को प्रभारी निरीक्षक हंडिया बनाया गया है।
विज्ञापन
up police
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
जनपद के छह थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। प्रशिक्षु आईपीएस अनंत चंद्रशेखर को अतरसुइया थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। वह 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा मनोज कुमार को प्रभारी निरीक्षक करछना, तुषार दत्त त्यागी को प्रभारी निरीक्षक दारागंज, बृज किशोर गौतम को प्रभारी निरीक्षक हंडिया, धर्मेंद्र कुमार दुबे को प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज और प्रवीण कुमार गौतम को प्रभारी निरीक्षक फाफामऊ बनाया गया है।
विज्ञापन
नवाबगंज प्रभारी रहे घनश्याम मणि त्रिपाठी को एएचटीयू, सत्येंद्र कुमार को चुनाव सेल, कृष्ण मोहन सिंह को डीसीआरबी, वीरेंद्र कुमार मिश्रा को सोशल मीडिया सेल पुलिस आयुक्त, राकेश कुमार वर्मा को सोशल मीडिया सेल, अपर पुलिस आयुक्त का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
राजकुमार सिंह को वाचक, कार्यालय अपर पुलिस आयुक्त, हरिकेश राय को रीडर, न्यायालय अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है। नितेंद्र कुमार शुक्ला को अतिरिक्त निरीक्षक दारागंज, शैलेश कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक कोरांव, मो. मन्नान को जिला प्रशिक्षण इकाई (डीटीयू), यूपी-112, एसआई शांतनु चतुर्वेदी को सर्विलांस सेल, पुलिस आयुक्त भेजा गया है।
विज्ञापन