फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New circle rate format to be implemented from April 1st, unlikely to be implemented in Prayagraj

Prayagraj News: एक अप्रैल से सर्किल रेट का नया प्रारूप, प्रयागराज में लागू होने के आसार नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
New circle rate format to be implemented from April 1st, unlikely to be implemented in Prayagraj
प्रदेश में एक अप्रैल से सर्किल रेट का एक समान प्रारूप लागू होने जा रहा है लेकिन प्रयागराज में इसे लागू करने के आसार नहीं लग रहे। जिले में साढ़े तीन माह पहले ही कई बदलावों के साथ सर्किल रेट का नया प्रारूप लागू किया गया है। हालांकि, प्रयागराज में लागू नहीं होने पर यहां और प्रदेश के अन्य जिलों के सर्किल रेट के प्रारूप में भिन्नता आ जाएगी।
विज्ञापन

महानिरीक्षक निबंधन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर कहा गया है कि प्रदेश के सभी उप निबंधक कार्यालयों में निर्धारित प्रारूप पर सर्किल रेट की सूची समयबद्ध रूप से लागू होनी है। इसमें मूल्यांकन दर सूची में एकरूपता और संपत्ति पंजीकरण से संबंधित प्रभार्य शुल्क की गणना आसान, सुविधाजनक और पारदर्शी हो सकेगी।
विज्ञापन

निर्धारित प्रारूप पर सर्किल रेट की सूची एक अप्रैल से लागू होगी लेकिन प्रयागराज में 15 दिसंबर 2025 को नई रेट लिस्ट लागू की गई थी। महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जारी प्रारूप और प्रयागराज में लागू सर्किल रेट के प्रारूप में काफी अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया सर्किल रेट आमतौर पर एक वर्ष बाद लागू होता है। ऐसे में प्रयागराज में केवल साढ़े तीन माह में सर्किल रेट का नया प्रारूप लागू होना मुश्किल है। निबंधन विभाग के सूत्रों का कहना है कि प्रयागराज में जो प्रारूप लागू किया गया है, उसमें भी मूल्यांकन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं।
इन बदलावों के बाद लोगों को अपनी संपत्ति का मूल्यांकन करने के लिए विशेषज्ञ की भी जरूरत नहीं है। लोग घर बैठे संपत्ति का मूल्यांकन स्वयं कर सकते हैं। इससे मूल्यांकन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
वहीं, महानिरीक्षक निबंधन की ओर से जो प्रारूप जारी किया गया है, उसमें कुछ कमियां हैं जो मूल्यांकन प्रक्रिया को थोड़ा जटिल बना सकती हैं। जैसे, अब एक ही जमीन का दो तरह से मूल्यांकन होगा जबकि प्रयागराज के सर्किल रेट की सूची में यह व्यवस्था समाप्त कर दी गई है ताकि एक जमीन का एक तरह से मूल्यांकन होगा और गणना आसान हो।

इसके अलावा जो प्रारूप जारी किया गया है ठीक वैसा ही प्रारूप कम समय में तैयार करना मुश्किल है। निबंधन विभाग के सूत्रों के अनुसार फिलहाल एक अप्रैल से सर्किल रेट का नया प्रारूप लागू नहीं हो पाएगा। प्रयागराज में सर्किल रेट लागू होने के साल भर बाद ही इसमें बदलाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed