फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neta Ji Subhash Chandra Bose Birthday

अखंडता- एकता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी

Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Neta Ji Subhash Chandra Bose Birthday
Neta Ji Subhash Chandra Bose Birthday
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में गोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

प्रयागराज। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में माघ मेला प्रशासन पंडाल में रविवार को देश की अखंडता एकता विषयक विचार गोष्ठी हुई। कवि सम्मेलन में कवियों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं पढ़ीं।

अतिथियों ने सबसे पहले नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के लिए सभी जाति और धर्म के लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया है। लंबे संघर्ष के बाद मिली आजादी को संभाल कर रखने के साथ एकता और अखंडता बनाए रखने की जिम्मेदारी सभी नागरिकों की है। इस परिचर्चा में आरपी सिंह, गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव समेत कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इसके बाद कवि सम्मेलन में डॉ. शंभूनाथ त्रिपाठी अंशुल, शिवराम मिश्रा, मुकुल मतवाला, श्रीराम मिश्र तलब जौनपुरी, वीरेंद्र कुमार तिवारी, डॉ. नीलिमा मिश्रा, अनामिका पांडेय, सरिता मिश्रा ने अपनी रचनाएं सुनाईं। इस मौके पर धाराराम यादव, श्यामसुंदर सिंह पटेल, विजय चंद्र चौरसिया, केके श्रीवास्तव, सुनील धवन, शैल, मंजू धवन, चक्रधर मिश्रा, कैप्टन प्रेम कुमार मिश्र, कैलाश नाथ पांडेय, कमला प्रसाद गिरि, एसपी शुक्ल, प्रो. जेपी श्रीवास्तव, गंगाधर मिश्र, अखिलेश मिश्रा, डॉ. नीलिमा मिश्रा, सरिता, श्रीराम मिश्रा, दयाशंकर पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed