फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NEET UG: Candidates to take the NEET UG exam today amidst a three-tier security cover; STF on high alert.

NEET UG : आज त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में अभ्यर्थी देंगे नीट यूजी की परीक्षा, एसटीएफ अलर्ट मोड पर

Sun, 21 Jun 2026 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 12:23 PM IST
सार

नीट यूजी पुनर्परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार किया है। एसटीएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत अधिकारियों से लेकर जवानों तक की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
NEET UG: Candidates to take the NEET UG exam today amidst a three-tier security cover; STF on high alert.
नीट यूजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीट यूजी पुनर्परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पुलिस ने खाका तैयार किया है। एसटीएफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत अधिकारियों से लेकर जवानों तक की तैनाती की गई है।

विज्ञापन




 

सुरक्षा व्यवस्था की कमान 15 एसीपी और सभी थाना प्रभारियों के हाथों में रहेगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक उपनिरीक्षक (एसआई), दो हेड कांस्टेबल और दो महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के लिए कुल करीब 250 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री को बैंकों से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित पहुंचाने और परीक्षा के बाद वापस जमा कराने के लिए प्रत्येक केंद्राध्यक्ष के साथ एक-एक सशस्त्र आरक्षी तैनात रहेगा। इसके लिए सशस्त्र आरक्षियों की ड्यूटी सुबह छह बजे से लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात

अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए जंक्शन, प्रयाग स्टेशन, रामबाग, सुबेदारगंज रेलवे स्टेशन, जीरो रोड बस अड्डा और सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टेशन पर सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास वाहनों की पार्किंग के लिए भी व्यवस्था की गई है। डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed