फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Neet the next year by entering AYUSH colleges

अगले वर्ष से नीट के जरिये आयुष कॉलेजों में प्रवेश 

Sun, 19 Jun 2016 02:17 AM IST
योगेंद्र पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
योगेंद्र पांडेय, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 19 Jun 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Neet the next year by entering AYUSH colleges
मेडिकल स्टूडेंटस को ‌मिली सौगात - फोटो : demo pic
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को लेकर हो रही उठापटक पर केंद्र सरकार की ओर से अध्यादेश लागू कर देने पर राज्यों को मिली एक वर्ष की मोहलत के बाद मेडिकल की पढ़ाई करने वालों के लिए एक और अच्छी खबर आई है। अगले वर्ष से होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश नीट के जरिए ही होगा। भारत सरकार के आयुष विभाग ने इस बारे में देश भर के सभी होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कॉलेजों को सूचना भेजी है। इसके मुताबिक अगले वर्ष से नीट के जरिए ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इन कॉलेजों में प्रवेश के लिए अलग से कोई प्रवेश परीक्षा नहीं लिया जाएगा। इस निर्णय से मेडिकल की तैयारी करने वाले छात्रों का बोझ और हल्का हो जाएगा। उन्हें एक ही प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा। 
विज्ञापन


इस वर्ष नीट के जरिए केवल एलोपैथ के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया हो रही है। हालांकि केंद्र सरकार के अध्यादेश के बाद इससे एक वर्ष के लिए राज्यों को मोहलत मिल गई है लेकिन यूपी सहित देश के दूसरे प्रदेश अपने यहां नीट के जरिए ही प्रवेश लेंगे और देश भर के होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी और नेचुरोपैथी के तकरीबन 450 कॉलेजों (होम्योपैथिक के पौने दो सौ, आयुर्वेदिक के 250, यूनानी के 50 और शेष नेचुरोपैथी) में प्रवेश के लिए सभी प्रदेशों को अलग-अलग प्रवेश परीक्षा करानी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश सहित देश के दूसरे प्रदेशों ने इस परीक्षा को कराने की तैयारी की है। अगले वर्ष से प्रदेश सरकारों को इससे भी मुक्ति मिल जाएगी।

विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके चतुर्वेदी और यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनीस अहमद के मुताबिक इस बावत आयुष विभाग का पत्र आया है। अगले वर्ष से नीट के जरिए ही प्रवेश लिया जाएगा। आयुष विभाग के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं में हर्ष है। उनका कहना है कि एक ही प्रवेश परीक्षा होने से अच्छी तैयारी हो सकेगी। आवेदन का खर्च कम होने से बेवजह तनाव और भागदौड़ से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद और लखनऊ स्थित यूनानी मेडिकल कॉलेज में बीयूएमएस की 20-20 सीटें बढ़ेंगी। अब तक इन दोनों कॉलेजों में 40-40 सीटों पर प्रवेश हो रहा है। बीते दिनों केंद्रीय यूनानी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से कॉलेजों में 60 सीटों के लिए नए मानक तय किए गए। ये वही मानक हैं जो 40 सीटों के लिए पहले तय किए गए थे। इस तरह इन कॉलेजों को 20-20 अतिरिक्त सीटें मिल गईं। लखनऊ और इलाहाबाद दोनों ही यूनानी कॉलेजों ने 20-20 सीटों के लिए यूनानी काउंसिल ऑफ इंडिया को दो लाख रुपये फीस भी जमा कर दी है। अब काउंसिल की टीम इन कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। इसकी रिपोर्ट के बाद ही सीटें बढ़ाने और प्रवेश की अनुमति मिलेगी। यूनानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अनीस अहमद के मुताबिक स्वीकृति मिलने के बाद कॉलेजों में 60 सीटों पर प्रवेश हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed