फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NEET Paper Leak: Students demand resignation of Education Minister

NEET Paper Leak : छात्रों ने मांगा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, फिर से परीक्षा कराए सरकार

Mon, 08 Jul 2024 05:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 05:31 PM IST
सार

युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की हैं उससे केंद्र सरकार व एनटीए कटघरे में है। इससे छात्रों को न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक हुआ है। हम लीक की सीमा का पता लगा रहे हैं।

विज्ञापन
NEET Paper Leak: Students demand resignation of Education Minister
नीट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा मंच के बैनर तले छात्रों ने नीट में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। छात्रों ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी स्वीकार किया है कि नीट में धांधली की गई है और पेपर लीक हुए है। सरकार को तत्काल परीक्षा को निरस्त कराते हुए पुनर्परीक्षा की घोषणा करनी चाहिए, तभी अभ्यर्थियों के साथ न्याय होगा।

विज्ञापन


युवा मंच संयोजक राजेश सचान ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की हैं उससे केंद्र सरकार व एनटीए कटघरे में है। इससे छात्रों को न्याय की उम्मीद बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि नीट यूजी प्रश्नपत्र लीक हुआ है। हम लीक की सीमा का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके विपरीत छात्रों के पेपर लीक व धांधली के आरोपों को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एक सिरे से नकारते रहे हैं और इस तरह उनके द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को बचाने की कोशिश की गई है। ऐसे में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। युवा मंच का मत है कि परीक्षा की शुचिता भंग हुई है और बड़े पैमाने पर धांधली की प्रबल संभावना है। ऐसे में इससे लाभान्वित छात्रों को चिंहित कर डिबार करना मुमकिन नहीं है। ऐसे में  छात्रों को न्याय दिलाने व परीक्षा प्रणाली की साख के लिए आवश्यक है कि नीट यूजी की पुनर्परीक्षा आयोजित कराई जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed