{"_id":"8351e8b46fba0ea75a6b2e4a133864e0","slug":"necessary-to-overcome-ten-nrkon-ten-sons-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस नरकों से उबारने को जरूरी दस पुत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस नरकों से उबारने को जरूरी दस पुत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम की रेती पर आयोजित विश्व हिन्दू सम्मेलन में साक्षी महाराज और साध्वी प्राची की राह पर चलते हुए शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने फिर कहा कि दस नरकों से उबारने के लिए हिन्दुओं को दस पुत्र चाहिए। उन्होंने गंगा को धरती पर लाने वाले राजा भागीरथ के साठ हजार पुत्रों का उदाहरण दिया। कहा, जीवन में 10 प्रकार के नरक होते हैं, जिनसे उबारने के लिए 10 पुत्रों का होना जरूरी है। इस तर्क को साबित करने के लिए उन्होंने राजा दशरथ की तीन रानियों सहित कई अन्य राजाओं की रानियों का भी जिक्र किया।
सम्मेलन के दौरान शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और नगर विकास मंत्री आजम खां पर भी टिप्पणी की। उन्होंने शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती की ओर से साईं के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को अनुचित बताया। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए साई की चार पीढ़ियों का नाम गिनाया। कहा, साईं को दूसरे धर्म का बताना ठीक नहीं है। वह राजस्थान में रहने वाले शर्मा ब्राह्मण थे। उनके वंशज अब भी राजस्थान में रह रहे हैं। इतना ही नहीं उनके वंशजों में से एक दिल्ली हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं। सो, साईं संत हैं। हिन्दू धर्म में संत और गुरु की पूजा की जाती है। इसलिए साईं को भी उसी अनुरूप देखना चाहिए।
शंकराचार्य ने नगर विकास मंत्री आजम खां को भी आड़े हाथों लिया। कहा, आजम को मजहबी मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। वह अपने मजहब के बारे में ही फतवा जारी करें। इसी क्रम में शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद के शिष्य आत्मानंद ब्रह्मचारी ने भी दस बच्चे पैदा करने की वकालत की।