{"_id":"58efd8a84f1c1b9f36cf9030","slug":"ne-collides-with-sleeper-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनई के स्लीपर कोच में सफर करता मिला सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनई के स्लीपर कोच में सफर करता मिला सांड़
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
सांड़
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी से आनंद विहार जा रही नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बृहस्पतिवार को एक सांड़ सफर करते दिखा। इलाहाबाद जंक्शन पर जब रेल अफसरों को सूचना मिली तो उन्होंने नगर निगम की टीम को इसकी जानकारी दे दी। ट्रेन के जंक्शन पहुंचने पर नगर निगम के पशुधन अधिकारी पहुुंच गए। यहां सांड़ को ट्रेन से उतारा गया और रामबाग स्थित कांजी हाउस में इलाज के लिए भेज दिया गया।
दरअसल जीआरपी को सूचना मिली थी कि 12505 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक गाय बैठी हुई है। जीआरपी ने इसकी सूचना रेलवे अफसरों को दी। दिन में 12.50 बजे ट्रेन जंक्शन पहुंची तो उसके जनरल कोच की तलाशी ली गई। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसी बीच किसी ने स्लीपर कोच में गाय की बजाय सांड़ होने की बात बताई। जांच के दौरान स्लीपर कोच एस-14 में एक सांड़ मिला। उधर सूचना पाकर नगर निगम के पशुधन विभाग के अफसर डा. धीरज गोयल तब तक जंक्शन पहुंच चुके थे। विभागीय कर्मचारियों की मदद से सांड़ को ट्रेन से उतारा गया।
इस दौरान यात्रियों ने बताया कि करछना और भीरपुर स्टेशन के बीच ट्रेन रुकी थी। कुछ लोगों ने बीमार सांड़ को ट्रेन में लाद दिया। शुक्र रहा कि जंक्शन पर समय रहते अफसरों को इसकी खबर मिल गई और सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इसकी सूचना नगर निगम को दे दी, ताकि बीमार सांड़ की जान बचाई जा सके। इस बारे में इलाहाबाद मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने भीरपुर-करछना के मध्य सांड़ को ट्रेन में चढ़ा दिया था। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना नगर निगम को दे दी गई।