फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NDA government will be formed again in UP; no differences over seat-sharing: Anupriya

यूपी में फिर बनेगी एनडीए सरकार, सीट बंटवारे पर कोई मतभेद नहीं : अनुप्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
NDA government will be formed again in UP; no differences over seat-sharing: Anupriya
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए गठबंधन एकजुट है और पूरी तैयारी के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा है। यह बात स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस तरह 2017 व 2022 में एनडीए ने यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी, उसी तरह 2027 में भी तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वह विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। कहा कि एनडीए के घटक दलों में कोई नाराजगी नहीं है।
विज्ञापन

जैसे हाथ की पांचों अंगुलियां एकजुट हैं, वैसे ही सारे घटक दल एनडीए के साथ पूरी मजबूती के साथ जुटे हुए हैं। आने वाले विधानसभा में यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एनडीए पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। हमारा पूरा फोकस मजबूती के साथ चुनाव लड़ने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक के दौरान सभी विधानसभा अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक चर्चा करते हुए घर झंडा अभियान के बहुउद्देशीय उद्देश्य के तहत समस्त बूथों सहित पार्टी के सभी शुभचिंतकों के घरों में झंडा लगाते हुए चौपाल बैठक के माध्यम से संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है, दिसंबर माह से ही आचार संहिता लग सकती है। इसलिए सभी कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में जवाहरलाल पटेल, राजेंद्र प्रसाद पाल, नागेंद्र सिंह पटेल, जमुना प्रसाद सरोज, विधायक डॉ. वाचस्पति, जीतलाल पटेल, रामजी सिंह, गोकुल सिंह, बुलबुल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed