फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCs first Amrit Bharat departs from Prayagraj Junction; chain-pulling occurs on the very first day.

अमृत भारत ट्रेन : प्रयागराज जंक्शन से चली एनसीआर की पहली अमृत भारत, पहले दिन ही चेनपुलिंग

Sat, 22 Aug 2026 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

प्रयागराज से देश के प्रमुख महानगरों की कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में रेलवे लगातार काम कर रहा है। प्रयागराज क्षेत्र से मुंबई और उधना के लिए अमृत भारत ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं, प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक और अमृत भारत सेवा प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से प्रयागराज और मुंबई के बीच तेज एवं सुविधाजनक रेल संपर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
NCs first Amrit Bharat departs from Prayagraj Junction; chain-pulling occurs on the very first day.
अमृत भारत एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से उत्तर मध्य रेलवे की पहली अमृत भारत ट्रेन शुक्रवार की शाम 6:10 बजे प्लेटफॉर्म नंबर दस से रवाना हुई। हालांकि जंक्शन से रवाना होते ही चेन पुलिंग कर इसे रोक लिया गया। बताया जा रहा है कि इसके स्लीपर कोच के कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर ही रह गए थे। इस वजह से ट्रेन तकरीबन पांच मिनट तक खड़ी रही। अमृत भारत से मुंबई जा रहे यात्री किशन पाल ने बताया कि रेलवे प्रशासन को चाहिए कि अमृत भारत ट्रेन का संचालन प्लेटफॉर्म चार-पांच या फिर मुंबई दुरंतो वाले प्लेटफॉर्म संख्या एक से किया जाए। फिलहाल पहले सफर पर अमृत भारत के स्लीपर कोच पूरी तरह से फुल रहे। 

विज्ञापन




प्रयागराज से मुंबई और उधना तक अमृत भारत की कनेक्टिविटी

रेलवे की ओर से प्रयागराज क्षेत्र को अमृत भारत ट्रेनों के नेटवर्क से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इनमें प्रयागराज-सूबेदारगंज से मुंबई और प्रयागराज से उधना के बीच सेवाएं प्रमुख हैं। इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के बीच यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलती है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस प्रस्तावित है। ट्रेन का प्रस्तावित मार्ग प्रयागराज से सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल और कल्याण होते हुए मुंबई तक बताया गया है। इस सेवा के शुरू होने पर प्रयागराज से मुंबई जाने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा। खासकर लंबी दूरी के यात्रियों के लिए यह सेवा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई के साथ गुजरात की कनेक्टिविटी भी मजबूत

प्रयागराज और आसपास के यात्रियों के लिए उधना की अमृत भारत सेवा भी महत्वपूर्ण है। उधना गुजरात के प्रमुख रेल केंद्रों में शामिल है और यहां से सूरत तथा दक्षिण गुजरात के कई इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा सूबेदारगंज से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच अमृत भारत सेवा भी प्रयागराज क्षेत्र की मुंबई कनेक्टिविटी को मजबूत करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed