फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR will soon got batch of drivers

एनसीआर को जल्द मिलेगी ड्राइवरों की खेप

Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 28 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवरों की कमी झेल रहे उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) को जल्द ही ड्राइवरों की नई खेप मिल जाएगी। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) इलाहाबाद की ओर से दो वर्ष पूर्व शुरू की गई ड्राइवरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। आरआरबी इलाहाबाद की ओर से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए सफल अभ्यर्थियों की तैनाती उत्तर मध्य रेलवे और उत्तर रेलवे में होगी।
विज्ञापन


वर्ष 2014 में आरआरबी इलाहाबाद की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट पद पर भर्ती के लिए आवेदन निकाला गया था। इस परीक्षा के लिए आरआरबी इलाहाबाद में हजारों की संख्या में आवेदन आए। लिखित परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को बाद में डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन के लिए बुलाया गया। 16 मई 2016 तक चली इस प्रक्रिया के बाद आरआरबी ने 2712 अभ्यर्थियों को असिस्टेंट लोको पायलट बनाने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इसमें से 1422 की तैनाती उत्तर मध्य रेलवे जोन में होगी, जबकि 698 असिस्टेंट लोको पायलट उत्तर रेलवे में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा एनसीआर के लिए 436 एवं उत्तर रेलवे में 156 अभ्यर्थियों के रिजल्ट रोक लिए गए हैं। जिनके परिणाम रोके गए हैं वे भी सफल परीक्षार्थी हैं, लेकिन अलग-अलग कारणों से उनका परिणाम अभी रोका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed