फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR tops the country in solar energy usage

Prayagraj News: सौर ऊर्जा के उपयोग में एनसीआर देश में अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
NCR tops the country in solar energy usage
उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने सौर ऊर्जा के उपयोग में देश में पहला स्थान पाया है। एनसीआर क्षेत्र में अब तक 23.9 मेगावाट पीक क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।
विज्ञापन

इससे रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून के दौरान इन सौर संयंत्रों से 6.95 मिलियन यूनिट ऊर्जा का उत्पादन किया है। इसके उपयोग से रेलवे को करीब 4.50 करोड़ रुपये की बचत की है। साथ ही पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होने से 5,838 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन को रोकने में भी सफलता पाई है।
विज्ञापन

वर्तमान में प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल समेत एनसीआर के कई प्रमुख स्टेशनों की इमारतों, रेलवे अधिकारियों के विश्राम गृहों, रिटायरिंग रूम के साथ ही सूबेदारगंज स्थित एनसीआर मुख्यालय और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की इमारतें पूरी तरह सौर ऊर्जा से रोशन हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीआर के सीनियर पीआरओ डॉ. अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे परिसरों में सौर ऊर्जा के प्रयोग का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है, इससे न केवल आर्थिक बचत हो रही है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed