{"_id":"6a8ece88ac5d1cd98908c2f2","slug":"ncr-railway-gift-of-a-second-amrit-bharat-train-for-mumbai-to-hit-the-tracks-from-september-27-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीआर रेलवे : मुंबई के लिए दूसरी अमृत भारत की सौगात, 27 सितंबर से पटरी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीआर रेलवे : मुंबई के लिए दूसरी अमृत भारत की सौगात, 27 सितंबर से पटरी पर
Wed, 26 Aug 2026 05:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 26 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
उत्तर मध्य रेलवे की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से शुरू होगी। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक के बीच इस ट्रेन का संचालन हर बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर मध्य रेलवे की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस 27 अगस्त से शुरू होगी। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से मुंबई के लोकमान्य तिलक के बीच इस ट्रेन का संचालन हर बृहस्पतिवार को होगा। अपने पहले ही सफर पर यह ट्रेन फुल हो गई है। अमृत भारत में सामान्य श्रेणी के 11 कोच हैं। इस वजह से जनरल टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों की राह बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
सूबेदारगंज से 14121 की रवानगी दोपहर 12:10 बजे होगी जो अगले दिन रात 8:50 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी (14122) लोकमान्य तिलक से रात 10:55 बजे चलकर रविवार सुबह 7:30 बजे सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन का फतेहपुर, गोविंदपुरी, भरुआ सुमेरपुर, रागौल, बांदा, चित्रकूट धाम कर्वी, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर दोनों ओर से ठहराव होगा।
विज्ञापन
ट्रेन में 22 कोच रहेंगे। इनमें दो एलएसएलआर, 11 सामान्य (अनारक्षित) , आठ स्लीपर कोच और एक पैंट्रीकार (भोजनयान) शामिल किया गया है। बता दें 21 अगस्त को एनसीआर की पहली अमृत भारत प्रयागराज जंक्शन से लोकमान्य तिलक के लिए एवं 24 अगस्त को दूसरी अमृत भारत प्रयागराज जंक्शन से सूरत के उधना के लिए संचालित हुई।
विज्ञापन