फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NCR Railway: Construction of sleeping pod started, fee will be Rs 600

NCR Railway : स्लीपिंग पॉड का निर्माण शुरू, 600 रुपये रहेगा शुल्क माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिले

Sun, 14 Jan 2024 04:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 04:24 PM IST
सार

पिछले वर्ष ही प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में स्लीपिंग पॉड खोले जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद यहां टेंडर भी पुणे की एक कंपनी का आवंटित किया गया है।

विज्ञापन
NCR Railway: Construction of sleeping pod started, fee will be Rs 600
स्लीपिंग पॉड्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर ) के पहले स्लीपिंग पॉड का निर्माण शुरू हो गया है। प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में इसी माह स्लीपिंग पॉड खुल जाएगा। इसके किराये का भी निर्धारण हो गया है। 12 घंटे के लिए स्लीपिंग पॉड यात्रियों को 600 रुपये में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


पिछले वर्ष ही प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल में स्लीपिंग पॉड खोले जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद यहां टेंडर भी पुणे की एक कंपनी का आवंटित किया गया है। कंपनी की ओर से जंक्शन के सिविल लाइंस स्थित पुराने बुकिंग कार्यालय में स्लीपिंग पॉड लगाने के लिए नापजोख करने के बाद अब स्लीपिंग पॉड लगाए जाने के लिए जरूरी निर्माण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जंक्शन पर फिलहाल, तीन तरह के स्लीपिंग पॉड की सुविधा रहेगी। इसमें फेमिली पॉड, कपल पॉड एवं सिंगल पॉड शामिल है। उदघाटन के बाद इसे अधिकतम 24 घंटे तक के लिए ही बुक कराया जा सकेगा। स्लीपिंग पॉड एक तरह से यात्रियों के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं। मुंबई आदि स्टेशनों पर इसका कैप्शूल जैसा आकार है। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर के बाद प्रयागराज छिवकी और अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी इसे खोला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला ने बताया कि इसी माह स्लीपिंग पॉड का उद्घाटन होना है। संबंधित कंपनी की ओर से बताया गया है कि 12 घंटे के लिए 600 रुपये लिए जाएंगे। इसका निर्माण पौने दो करोड़ रुपये की लागत से होगा। कंपनी को यह ठेका पांच वर्ष के लिए दिया गया है।

यह सुविधा मिलेगी यात्रियों को

स्लीपिंग पॉड में यात्रियों को फोन चार्जिंग, लॉकर रूम, इंटरनेट, डीलक्स बॉथरूम आदि की सुविधा होगी। रेलवे प्रशासन की ओर से यहां खानपान के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed