फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nawabganj truck driver, who was going to Karnataka with goods, was shot dead

Prayagraj : माल लादकर कर्नाटक जा रहे नवाबगंज के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या, ढाबे पर खाना खाते समय किया हमला

Thu, 18 Dec 2025 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Dec 2025 01:36 PM IST
सार

तेलंगाना के निजामाबाद के पास मंगलवार शाम ढाबे पर खाना खाते समय नवाबगंज के मुबारकपुर निवासी ट्रक चालक सलमान अहमद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 13 दिसंबर को अपने छोटे भाई हसनैन के साथ प्रयागराज से माल लाद कर कर्नाटक लिए रवाना हुआ था।

विज्ञापन
Nawabganj truck driver, who was going to Karnataka with goods, was shot dead
सलमान अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तेलंगाना के निजामाबाद के पास मंगलवार शाम ढाबे पर खाना खाते समय नवाबगंज के मुबारकपुर निवासी ट्रक चालक सलमान अहमद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 13 दिसंबर को अपने छोटे भाई हसनैन के साथ प्रयागराज से माल लाद कर कर्नाटक लिए रवाना हुआ था। वहीं, घटनास्थल के पास लोगों ने दो बदमाशों को तमंचे के साथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी भी नवाबगंज थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


थाना नवाबगंज मुबारकपुर निवासी सलमान अहमद पुत्र सबी अख्तर उर्फ बच्चे ट्रक चालक था। अपने छोटे भाई हसनैन के साथ 13 दिसंबर को वह प्रयागराज से माल लाद कर कर्नाटक लिए रवाना हुआ था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे निजामाबाद के जफर होटल पर ट्रक रोक कर खाना खाने लगा। इसी दौरान हमलावरों ने उसपर फायरिंग कर दी। कनपटी पर गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भाई हसनैन कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर होटल में मौजूद लोग हरकत में आ गए और हमलावरों को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की खबर देर रात घर पहुंची तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कुछ लोग मृतक के पिता को लेकर निजामाबाद के लिए रवाना हो गए। सलमान पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। इसकी की तीन बेटियां हैं। मां बन्नी बनो, पत्नी सबा बानो, तीन बेटियों और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार को सलमान का शव प्रयागराज पहुंच सकता है।

Trending Videos

घटना से पहले फोन पर दी थी धमकी

जांच में सामने आया कि घटना के कुछ देर पहले आरोपियों ने मोबाइल फोन पर सलमान को गोली मारने की धमकी दी थी। कुछ देर बाद हमलावर होटल पर पहुंचे और गालीगलौज करते हुए सलमान को गोली मार दी।

पांच मई को गांव में दो पक्षों में हुआ था विवाद

पांच मई 2025 को गांव में सलमान के भाई व आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मारपीट के मुकदमे में सलमान भी अभियुक्त था। तनाव को देखते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed