फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Navneet Kumar Gupta takes charge as Director of Prayagraj Airport.

प्रयागराज : नवनीत कुमार गुप्ता ने संभाली प्रयागराज एयरपोर्ट के निदेशक की कमान

Wed, 14 Oct 2026 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Oct 2026 11:25 AM IST
सार

प्रयागराज हवाई अड्डे पर मंगलवार को नवनीत कुमार गुप्ता ने पूर्णकालिक विमानपत्तन निदेशक  के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन
Navneet Kumar Gupta takes charge as Director of Prayagraj Airport.
नवनीत कुमार गुप्ता, निदेशक प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज हवाई अड्डे पर मंगलवार को नवनीत कुमार गुप्ता ने पूर्णकालिक विमानपत्तन निदेशक  के रूप में आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। बीआईटी सिंदरी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त करने वाले नवनीत गुप्ता के पास विमानन (एविएशन) क्षेत्र का लंबा और समृद्ध अनुभव है।

विज्ञापन

 

वे अगस्त 2000 में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण  से जुड़े थे और उन्होंने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट में अपनी सेवाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने वर्ष 2016 से 2022 के दौरान डिब्रूगढ़ और भुज हवाई अड्डों पर भी विमानपत्तन निदेशक के रूप में सफलतापूर्वक दायित्व निभाया है। यहां पदभार ग्रहण करने से पहले वह प्रयागराज स्थित सिविल एविएशन ट्रेनिंग कॉलेज  में एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट  के प्रशिक्षक और परीक्षक की भूमिका भी निभा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed