{"_id":"657a9b5102851a86f20b8483","slug":"nationwide-strike-of-uttar-pradesh-uttarakhand-medical-and-sales-representative-association-2023-12-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की राज्यव्यापी हड़ताल की तैयार, रखे हैं ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की राज्यव्यापी हड़ताल की तैयार, रखे हैं ये मांग
Thu, 14 Dec 2023 11:43 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:43 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले बैठक में आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की प्रयागराज इकाई ने 20 दिसंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर बुधवार को लीडर रोड स्थित संगठन कार्यालय बैठक में आठ सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
संगठन की ओर से केंद्र सरकार से सेल्स प्रमोशन एक्ट की रक्षा करने, दवा प्रतिनिधियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाए जाने, दवा प्रतिनिधियों को सरकारी अस्पताल एवं संस्थानों में कार्य रोकने के नियम को हटाए जाने, दवा एवं चिकित्सकीय उपकरणों से जीएसटी हटाए जाने और डाटा प्राइवेसी की सुरक्षा किए जाने समेत कई मांग की गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता इकाई के अध्यक्ष जसमीत सिंह ने की। इस मौके पर संगठन राज्य उपाध्यक्ष समीर भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह , संयुक्त सचिव धीरज सिंह और मनोज रहे। संचालन आलोक तिवारी ने किया।
विज्ञापन