{"_id":"6ae597310a711ec98c01d784","slug":"national-unity-day-observed-at-railway-headquarters-on-sardar-patel-s-birth-anniversary-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे मुख्यालय में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, महाप्रबंधक ने दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे मुख्यालय में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, महाप्रबंधक ने दिलाई शपथ
Sat, 31 Oct 2026 12:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:52 PM IST
सार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जीएम एनसीआर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस दौरान महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को एकता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आठ बजे सामूहिक शपथ ग्रहण समारोह से हुई। महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों और रेलकर्मियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता और उनके योगदान से प्रेरणा लेते हुए देश की एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
एकता दौड़ में रेलकर्मियों ने दिखाया उत्साह
शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक के नेतृत्व में आयोजित इस दौड़ में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों, उत्तर मध्य रेलवे खेलकूद संघ के सदस्यों और मुख्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।