{"_id":"6afe0ed2254cae512c088a1a","slug":"national-commission-for-women-chairperson-to-hold-a-public-hearing-today-allahabad-news-c-3-1-ald1020-1020462-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष आज करेंगी जनसुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष आज करेंगी जनसुनवाई
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर 19 नवंबर को प्रयागराज में महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद करेंगी और महिला सुरक्षा, पुलिसिंग, शिकायत निवारण व महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस दौरे में आयोग की सदस्य अर्चना मिश्रा भी अध्यक्ष के साथ रहेंगी।
अध्यक्ष सुबह 10 बजे से 11 बजे तक नेहरू ग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित ‘यशोदा एआई’ कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद जिला पंचायत भवन में ‘जेंडर सेंसिटिव पुलिसिंग एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की प्रभावी जांच’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। दोपहर 12:00 बजे से सर्किट हाउस सभागार में महिला जनसुनवाई की अध्यक्षता करेंगी। महिला जनसुनवाई महिलाओं को अपनी
शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष रखने का अवसर प्रदान करेगी। पूर्व-पंजीकृत शिकायतों के साथ-साथ जनसुनवाई के दौरान वॉक-इन शिकायतें भी स्वीकार की जाएंगी। दोपहर दो बजे वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एवं संवाद करेंगी।