फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   National Chairman of the nominees announced

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रत्याशियों की घोषणा

Sat, 26 Sep 2015 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 26 Sep 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
National Chairman of the nominees announced
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना पैनल घोषित कर दिया। आदित्य राय अध्यक्ष पद पर, अब्दुर कादिर उपाध्यक्ष पद पर, लोकेश त्रिपाठी महामंत्री पद पर, अनुराग यादव उपमंत्री पद पर, हिमांशु पांडेय सांस्कृतिक पद पर चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष रोजी एम जॉन ने प्रेसक्लब में दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एनएसयूआई छात्रसंघ चुनाव को मुद्दों के आधार पर लड़ेगी। उन्होंने लोक सेवा आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार की चर्चा की। कहा कि छात्रसंघ चुनाव में आयोग में व्याप्त भ्रष्टाचार, इविवि में शिक्षकों की कमी, छात्रों के बीमा कराए जाने सहित कई मुद्दों को उठा रहा है। उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव सुरजीत भरमौरी ने शिक्षा के गिरते स्तर पर चिंता जताई। कहा कि अल्पशिक्षित अदाकारा को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाकर स्थिति को और खराब कर दी।
विज्ञापन


अध्यक्ष प्रत्याशी आदित्य राय ने विवि में व्याप्त भ्रष्टाचार, कक्षाओं के न चलने, छात्र-छात्राओं को हो रही परेशानियाें, अराजकता जैसे कई सवाल उठाए। कहा कि चुनाव जीतने के बाद इन स्थितियों से निजात दिलाने के लिए लगातार कोशिश की जाएगी। घोषित दूसरे प्रत्याशियों ने भी कई मुद्दों को गिनाया। कहा कि एनएसयूआई का पैनल चुनाव जीतता है तो दीक्षांत समारोह, युवा महोत्सव जैसे कार्यक्रम शीघ्र कराए जाएंगे। वार्ता में वर्धन यादव, प्रमोद पांडेय, विवेकानंद पाठक, शेष नारायण ओझा, विकास सिंह, शीतल मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, अभिनीत कुशवाहा, प्रिंस उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed