फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nana spent four hours laughing while shooting a 10-second sequence.

Prayagraj News: 10 सेकंड की शूटिंग में नाना ने हंसते-हंसते बिताए थे चार घंटे

Fri, 09 Oct 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 09 Oct 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Nana spent four hours laughing while shooting a 10-second sequence.
साकिब सिद्दीकी के साथ अभिनेता नाना पाटेकर। स्वयं - फोटो : Archive
पर्दे पर महज 10 सेकंड का दिखने वाला गोली लगने का दृश्य शूट करने में अभिनेता नाना पाटेकर को करीब चार घंटे लग गए। वर्ष 2022-23 में प्रयागराज में वेबसीरीज संकल्प की शूटिंग के दौरान यह दृश्य फिल्माया गया था। लंबे समय तक चले इस सीन में नाना ने कई टेक दिए।
विज्ञापन

कलाकार साकिब सिद्दीकी बताते हैं कि इस दृश्य की शूटिंग के बीच भी उनका अंदाज बिल्कुल सहज रहा। नाना अपने बचपन के दिनों को याद कर सबको बता रहे थे कि बचपन में उनके पास एक खिलौने वाली बंदूक थी। जिससे वह खेल-खेल में खुद को गोली मार लेते थे।
विज्ञापन

वह सेट पर मौजूद कलाकारों से बातचीत करते, गाने गाते और कई बार डांस कर माहौल को खुशनुमा बना देते थे। कलाकार साकिब सिद्दीकी बताते हैं कि प्रकाश झा के निर्देशन में बनी इस वेब सीरीज की पूरी शूटिंग तस्कीन मार्केट स्थित एक बंगले में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटिंग के सिलसिले में नाना पाटेकर करीब दो महीने तक प्रयागराज में रहे। ऐसे में उन्होंने स्थानीय कलाकारों के साथ भी काफी समय बिताया। वेब सीरीज में नाना पाटेकर के साथ जीशान अय्यूब, भगवान तिवारी, कोबरा सैनी समेत कई कलाकारों ने काम किया।
साकिब का कहना है कि नाना पाटेकर के बारे में जिस तरह उनके तेज मिजाज की चर्चा होती है लेकिन सेट पर उनका व्यवहार उससे बिल्कुल अलग था। वह कलाकारों के साथ सहजता से बातचीत करते थे। कभी गाना गाने लगते तो कभी डांस करते थे।

चार घंटे चली शूटिंग, बीच-बीच में कलाकारों से करते रहे बातचीत

साकिब बताते हैं कि गोली लगने वाला दृश्य भले ही पर्दे पर कुछ सेकंड का था लेकिन इसे शूट करने में करीब चार घंटे लगे। इस दौरान नाना पाटेकर ने लगातार अभिनय कर कई टेक दिए। शूटिंग के बीच वह कलाकारों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी बातचीत करते थे। गंभीर सीन के बीच भी नाना अपने खास अंदाज में संवाद बोलकर माहौल हल्का कर देते थे।
इन जगहों पर हुई थी संकल्प की शूटिंग
वेब सीरीज संकल्प की शूटिंग कई प्रमुख स्थानों पर हुई थी। इनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय, शिवकुटी, भीटा, टंडन फार्म हाउस और एक अधिवक्ता की कोठी शामिल रही। शूटिंग के दौरान करीब 200 सदस्यीय टीम प्रयागराज में मौजूद रही। फिल्म में शहर के 50 से अधिक स्थानीय कलाकारों को भी अभिनय का मौका मिला।

नाना पाटेकर के निधन पर रंगकर्मी प्रत्यूष वर्सने ने जताया शोक

अभिनेता व रंगकर्मी प्रत्यूष वर्सने ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि नाना पाटेकर का जाना अभिनय की दुनिया के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि नाना ने संवादों को सिर्फ बोला नहीं बल्कि किरदार की भावनाओं को जीवंत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed