{"_id":"66c6e65d1d0e6698b80e3a09","slug":"name-will-not-be-lost-museum-to-be-built-at-daraganj-station-station-land-marked-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENR Railway : नाम नहीं होगा गुम, दारागंज स्टेशन पर बनेगा म्यूजियम, स्टेशन की जमीन की गई चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ENR Railway : नाम नहीं होगा गुम, दारागंज स्टेशन पर बनेगा म्यूजियम, स्टेशन की जमीन की गई चिह्नित
Thu, 22 Aug 2024 12:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:48 PM IST
सार
प्रयागराज जंक्शन-वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण के तहत प्रयागराज में गंगा में एक नया रेल पुल तैयार किया गया है। इस रेल पुल की परेड और झूंसी साइड में रेल कनेक्टिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है। इस पुल पर रेल संचालन होने के बाद पुराने रेल ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
दारागंज रेलवे स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झूंसी और दारागंज के बीच गंगा पर बने नए रेल पुल पर रेल संचालन शुरू होने के बाद भले ही दारागंज स्टेशन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाए लेकिन इसका नाम गुम नहीं होगा। स्टेशन बंद होने के बाद पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से वहां एक कांप्लेक्स बनाए जाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। इसके अलावा यहां स्टेशन परिसर में एक छोटा रेल म्यूजियम भी बनाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रयागराज जंक्शन-वाराणसी रेल मार्ग दोहरीकरण के तहत प्रयागराज में गंगा में एक नया रेल पुल तैयार किया गया है। इस रेल पुल की परेड और झूंसी साइड में रेल कनेक्टिंग का कार्य अब अंतिम चरण में है। इस पुल पर रेल संचालन होने के बाद पुराने रेल ब्रिज पर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। ऐसे में दारागंज स्टेशन रेलवे की ओर से हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा। हालांकि, स्टेशन बंद होने के बाद वहां रेलवे की जमीन का व्यवसायिक उपयोग हो इसके लिए वहां एक कांप्लेक्स बनाने की तैयारी की है। दारागंज स्टेशन मुख्य सड़क से काफी ऊंचाई पर है।
विज्ञापन
नए गंगा पुल पर रेल संचालन शुरू हो जाने के बाद यहां रेलवे की जमीन पर कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की ओर से दिया गया है। यह कार्य महाकुंभ संपन्न होने के बाद ही होगा। यहां अफसर गेस्ट हाउस बनाने का भी प्रस्ताव है। ताकि माघ मेला एवं कुंभ मेले के दौरान अगर कोई वीआईपी यहां आना चाहता है तो वह मेला क्षेत्र के करीब ठहर सके। बता दें दारागंज स्टेशन 100 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है। रेलवे की तैयारी है कि यहां बनाए जाने वाले म्यूजियम में स्टेशन की यादों को सहेज कर रखा जाए। इतना ही नहीं वर्तमान गंगा पुल को भी रेलवे प्रशासन संजोकर रखना चाह रहा है। नए पुल पर रेल संचालन शुरू होने के बाद भी पुराने पुल का रेलवे रखरखाव करेगा। ताकि आपात स्थिति में उस पुल का भी प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन
दारागंज काफी पुराना स्टेशन है। मेला क्षेत्र के यह काफी नजदीक है। नए पुल पर रेल संचालन शुरू होने के बाद इस स्टेशन का उपयोग नहीं रह जाएगा। इसी वजह से इसका व्यवसायिक इस्तेमाल करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। - सौम्या माथुर, महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे।