फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   name of Yogesh Maurya son of Deputy CM Keshav Prasad, came up post of mayor.

Prayagraj News : महापौर पद के लिए अचानक चर्चा में आया डिप्टी सीएम केशव प्रसाद के बेटे योगेश मौर्य का नाम

Wed, 28 Dec 2022 09:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 09:39 PM IST
सार

इस माह की शुरूआत में ही प्रयागराज में महापौर का पद पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गया। हालांकि मेयर आरक्षण को लेकर कुछ लोग कोर्ट में चले गए। मंगलवार 27 दिसंबर को इस संबंध में कोर्ट का निर्णय भी आ सकता है।

विज्ञापन
name of Yogesh Maurya son of Deputy CM Keshav Prasad, came up post of mayor.
योगेश मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निकाय चुनाव में आरक्षण को लेकर भले ही अभी कोई निर्णय न आया हो, लेकिन भाजपा में टिकट के दावेदारों की संख्या बढ़ती जा रही है। इन्हीं दावेदारों में अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पुत्र योगेश मौर्य का नाम भी सामने आया है। हालांकि योगेश का नाम समर्थकों की तरफ से उछाला गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसे पार्टी नेता खूब शेयर भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इस माह की शुरूआत में ही प्रयागराज में महापौर का पद पहली बार अन्य पिछड़ा वर्ग के खाते में गया। हालांकि मेयर आरक्षण को लेकर कुछ लोग कोर्ट में चले गए। मंगलवार 27 दिसंबर को इस संबंध में कोर्ट का निर्णय भी आ सकता है। इसी बीच बीते दो दिन से सोशल मीडिया में डिप्टी सीएम के पुत्र का नाम मेयर पद केे संभावित उम्मीदवार के रूप में समर्थकों द्वारा उछाला गया है। 

विज्ञापन

समर्थकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर उठाई मांग
इसी वर्ष योगेश मौर्य 30 वर्ष के भी हुए हैं। ऐसे में एकाएक मेयर पद के लिए उनके नाम का सामने आना भी बड़ा दांव माना जा रहा है। भाजपा पार्षद मनोज कुशवाहा कहते हैं कि प्रयागराज की सीट जब ओबीसी के खाते में चली ही गई है तो योगेश मौर्य एक सुयोग्य उम्मीदवार हो सकते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में योगेश मौर्य की तस्वीर भी जारी की है। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित ही योगेश मौर्य को चुनाव लड़ाया जाना चाहिए।

बता दें कि प्रयागराज में मेयर पद केे लिए अब तक जो नाम सामने आए हैं, उसमें पूर्व विधायक दीपक पटेल, डॉ. विक्रम सिंह पटेल, अवधेश चंद्र गुप्ता, अनामिका चौधरी, कविता यादव, विवेक जायसवाल, पदुम जायसवाल, अनीता सचान, संतोष सिंह पटेल, मनोज कुमार कुशवाहा, रामानंद पाल आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed