फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Namah: Pure Chowda Purnima will run from the grain area

ॐ नम: शिवाय का पौष पूर्णिमा से चलेगा अन्न क्षेत्र

Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 31 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Namah: Pure Chowda Purnima will run from the grain area
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पिछले वर्षों की भांति इस बार भी लाल महेंद्र शिव शक्ति सेवा समिति ॐ नम: शिवाय की ओर से   मेला क्षेत्र में अन्नक्षेत्र खुलेगा। समिति की ओर से मेला में पांच स्थानों पर भोजन प्रसाद बांटा जाएगा। इसके लिए बड़ूे पैमाने पर तैयारी की गई है। पौष पूर्णिमा से इसकी शुरूआत होगी। 24 घंटे भोजन प्रसाद उपलब्ध कराने का संकल्प लेकर शनिवार को समिति के संगम मार्ग स्थित शिविर में बड़ी-बड़ी भट्ठी बनाई गई और  कढ़ाह स्थापित किए गए। समिति के शांतनु सिंह ने कहाकि इस बार भी मेला क्षेत्र संगम मार्ग स्थित शिविर, बड़े हनुमान मंदिर, मेला प्रशासन कार्यालय, किला चौराहा परेड  पर पूड़ी, सब्जी, खीर, पुलाव बांटा जाएगा। 50 -50 लोगों की टोली प्रसाद बांटेगी। 150 लोग भोजन बनाएंगे।
विज्ञापन


प्रतिदिन 20 कुंतल आटा 40 कुंतल चावल और 10 कढ़ाह सब्जी बनाई जाएगी। मटर, आलू, गोभी और आलू, बैंगन, पालक की सब्जी बनाई जाएगी। इसके साथ खीर, बूंदी भी होगी। पर्व पर खिचड़ी प्रसाद बांटेगा। इस बार कढ़ी नहीं बटेंगी। मेला प्रशासन पर कम जमीन आवंटित करने का आरोप लगाया। कहा, जमीन कम होने से बड़े कढ़ाह रखने में दिक्कत आ रही है। वहीं शिविर के अंदर भोजन प्रसाद कराने की जगह भी नहीं है।
विज्ञापन


श्रीदत्तात्रेय सेवा समिति का माघ मेला क्षेत्र के अक्षय वट मार्ग स्थित शिविर का भूमि पूजन शनिवार को हुआ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं जूना अखाड़े के संरक्षक हरि गिरि ने पूजन किया। इसके पहले स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती का स्वागत हुआ। हरिगिरि ने उन्हें शाल ओड़ाई। इसके बाद अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि, निर्मल अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री, प्रेम गिरि, बड़ा उदासीन अखाड़े के महंत अग्रदास, आशीष गिरि, शंकरानंद, धर्मदास, राजेंद्र दास, राजेश्वरानंद आदि उपस्थित थे। भूमि पूजन कराने वालों में रामकृष्ण तिवारी, विपुल पंडा, सुधांशु पांडेय, अनूप त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता सेवा दल की बैठक शनिवार को माघ मेला क्षेत्र तुलसी मार्ग पश्चिमी पटरी स्थित शिविर में हुई। जिसमें माघ मास पर्यंत होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। महामंत्री विमल मेहरोत्रा के मुताबिक पौष पूर्णिमा मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ शुरूआत होगी। प्रतिदिन पूड़ी सब्जी बांटी जाएगी। गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।
बैठक में  विजय कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश द्विवेदी,  डा. संजय खरे, अनुराग पांडेय, सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed