फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naini landed in freight wagon derailed

नैनी में पटरी से उतरा मालगाड़ी का वैगन

Sat, 01 Aug 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 02:18 AM IST
विज्ञापन
Naini landed in freight wagon derailed
इलाहाबाद(ब्यूरो)। नैनी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक मालगाड़ी का वैगन पटरी से उतर गया। अचानक हुए इस वाकये से स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मियों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर रेलकर्मी पहुंच गए। सुबह 11.30 बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के केला साइडिंग में हुए इस वाकये के बाद देर शाम तक मालगाड़ी के वैगन को पटरी पर चढ़ाया नहीं जा सका था। इस बीच मुंबई रूट से आने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। आसपास के स्टेशनों पर काफी देर तक ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन


सतना से सीमेंट लदी मालगाड़ी को इलाहाबाद होते हुए छपरा की तरफ जाना था। नैनी स्टेशन की केला साइडिंग में मालगाड़ी जैसे ही पहुंची उसका इंजन से 19 वां वैगन पटरी से उतर गया। तेज आवाज के साथ वैगन पटरी से उतरा तो लोगों को लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है। आवाज सुनकर वहां काफी लोग पहुंच गए। मालूम पड़ा कि उसका एक वैगन पटरी से उतर गया है।
विज्ञापन


सूचना पाकर बाद में इलाहाबाद से भी रेलकर्मी एवं अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए। इस बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरे वैगन को दुबारा पटरी पर चढ़ाने का प्रयास किया गया। देर शाम तक वैगन पटरी पर चढ़ाया नहीं जा सका था। इस दौरान मुंबई से इलाहाबाद आने वाली रेल लाइन में एक ओर से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया। जो ट्रेनें प्रभावित हुई उसमें 12321 मुंबई मेल, 15160 सारनाथ एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 11071 कामायनी एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। घटना के बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ बिजय कुमार का कहना है कि केला साइडिंग में मालगाड़ी के एक वैगन का पहिया उतरा। इससे रेल संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed