{"_id":"68506dca2b7d14f41c0f968e","slug":"naini-ghurpur-high-voltage-wire-broke-and-fell-from-the-tower-at-midnight-naini-news-c-257-1-sald1006-115077-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: नैनी-घूरपुर-आधी रात टावर से टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: नैनी-घूरपुर-आधी रात टावर से टूटकर गिरा हाई वोल्टेज तार
Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
नैनी। टावर से टूटकर जमीन पर गिरा हाई-टेंशन तार
नैनी। घूरपुर थाना क्षेत्र के बिगहिया गांव में रविवार की आधी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां यूपीपीसीएल की 432000 वोल्ट की हाई वोल्टेज तार स्पार्क होकर टावर से टूटकर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई घंटे तक पहरेदारी कर लोगों को उधर जाने से रोका गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का मुआयना किया।
इस दाैरान एनटीपीसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सप्लाई को रोक दिया। हादसा जिस जगह हुआ, वहां से कुछ ही दूरी पर बिगहिया निवासी अर्जुन सिंह, राममूरत सिंह और राजनारायण का घर हैं। इससे उनके घरों की दीवारों में कंपन होने लगा।
ग्रामीणों ने बताया कि बीते शुक्रवार को तेज आंधी के दौरान ही लाइन में स्पार्किंग होने लगी थी। तब ग्रामीणों ने पावरग्रिड अधिकारियों को सूचना दी थी कि यह तार कभी भी गिर सकता है, लेकिन समय रहते कोई मरम्मत नहीं कराई गई। पावरग्रिड कार्पोरेशन सबस्टेशन सरंगापुर के उपमहाप्रबंधक बृजभूषण सिंह ने बताया कि आंधी-तूफान के चलते तार टूटने की घटना हुई। लोगों की सूचना पर समय रहते उसे ठीक करा दिया गया है।
विज्ञापन
हो सकता था बड़ा हादसा
यह 432000 वोल्ट की लाइन दो प्रमुख ट्रांसमिशन प्वाइंट के पास से गुजरती है। एक तरफ भारतीय रेलवे की 132000 वोल्ट की लाइन है और दूसरी ओर ग्रामीण आपूर्ति के लिए 11000 वोल्ट की लाइन। यदि हाई वोल्टेज लाइन रेलवे लाइन से टकरा जाती, तो ट्रेनों का संचालन पूरी तरह ठप हो सकता था। वहीं यदि यह लाइन 11000 वोल्ट की ग्रामीण आपूर्ति लाइन पर गिरती, तो बिगहिया, चौखटा और बगबना गांवों में जनहानि हो सकती थी। संवाद
इससे पूर्व भी हो चुका है हादसा
बिगहिया, चौकठा और बगबना आदि गांव के लोगों ने बताया कि दो साल पूर्व भी इसी तरह से बिगहिया और हवाई पट्टी के बीच में टावर का तार टूट कर गिरा था। इस संदर्भ में ग्रामीणों ने एनटीपीसी के अधिकारियों समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया था।