फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   naidu

मजहब के नाम पर वोट मांगने वालों पर चुप है चुनाव आयोग

Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 16 Feb 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
naidu
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बुधवार को झलवा चौराहे के पास आयोजित एक चुनावी सभा में चुनाव आयोग को ही निशाने पर ले लिया। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस मजहब के नाम पर वोट मांग रहे हैं। हैरत इस बात की है कि चुनाव आयोग इस मामले में खामोश है। आयोग को चाहिए कि वह ऐसे दलों के खिलाफ कार्रवाई करे। कहा कि इन तीनों ही दल ने देश को बर्बाद करने का ही काम किया है। चुनावी सभा में वेंकैया ने अपने चुटीले अंदाज में राहुल गांधी, अखिलेश यादव पर भी खूब तंज कसे। यहां उन्हें लोगों की खूब तालियां भी मिलीं।
विज्ञापन


शहर पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में हुई सभा में वेंकैया ने वायदा किया कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनते ही सबसे पहले इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाकर दिखाएंगे। यह काम केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से होगा। वेंकैया ने कहा कि अखिलेश ने अपने पिता को साइकिल से उतारकर राहुल गांधी को पीछे बैठा लिया है। यही नहीं साइकिल का हैंडल भी राहुल को थमा दिया है।
विज्ञापन


सभा में उनके ये कहते ही लोगों ने खूब ठहाके लगाए। लोगों को हंसता देख वेंकैया ने अटल सरकार के किए गए कार्यों का भी ब्यौरा भी सामने रख दिया। कहा कि अटल सरकार के पहले टीवी में सिर्फ दूरदर्शन ही था, लेकिन केंद्र में एनडीए की सरकार आने के बाद चैनलों की इतनी बाढ़ आई कि अब लोगाें को उनके नाम तक याद नहीं है। मोदी सरकार की भी तमाम योजनाओं को उन्होंने जिक्र किया। सभा में पूर्व मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, शशि वार्ष्णेय, अखिलेश सिंह, कमलेश कुमार, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed