{"_id":"5f46b5068ebc3e3cdf044e80","slug":"nagar-nigam-prayagraj-city-desk-news-ald2845930127","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कटरा और चौक बाजार से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कटरा और चौक बाजार से हटाया अतिक्रमण
Thu, 27 Aug 2020 02:45 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 02:45 PM IST
सार
कटरा में हर दिन चलेगा पुलिस के साथ अभियान
सात भट्ठी, दो गुमटी, 11 रैंप ध्वस्त, दी चेतावनी
विज्ञापन
कटरा और चौक बाजार से अतिक्रमण हटाते निगमकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज। कटरा और चौक बाजार में नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने बुधवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। इस दौरान फुटपाथ खाली कराए गए। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान आगे बढ़ाकर लगाई तो कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस एफआईआर भी दर्ज करेगी।
नगर आयुक्त रवि रंजन के निर्देश पर उप प्रभारी अतिक्रमण मनोज कुमार ने मनमोहन पार्क कटरा से सुबह दस बजे अभियान शुरू किया। कटरा बाजार में फुटपाथ खाली कराए गए। इंस्पेक्टर कर्नलगंज के मुताबिक कटरा इलाके में प्रतिदिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण अभियान के दौरान सात भट्ठी, दो गुमटी, 11 रैंप ध्वस्त किए गए।
चौक, कोतवाली, ठठेरी बाजार, जानसेनगंज में फुटपाथ खाली कराते हुए करीब दो सौ कब्जे हटाए गए। अभियान के दौरान पटरी के दुकानदार सामान समेटते रहे। अफरातफरी का माहौल रहा। इलाकाई पुलिस के साथ पीएसी के जवान भी अभियान में शामिल रहे।