फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   n many departments, posters of the dates of the royal bath were put up instead of the royal bath

Mahakumbh : कई विभागों में शाही की जगह राजसी स्नान की तारीखों के लगे पोस्टर, अफसरों ने शुरू की तैयारी

Sat, 19 Oct 2024 05:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 05:05 PM IST
सार

साधु-संत महाकुंभ में शाही की जगह राजसी स्नान तथा पेशवाई के स्थान पर छावनी प्रवेश किए जाने की मांग कर रहे हैं। कई संत शाही स्नान की जगह अमृत स्नान की भी बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि शाही और पेशवाई फारसी शब्द हैं, जबकि महाकुंभ में सनातन परंपरा के तहत शब्द होने चाहिए।

विज्ञापन
n many departments, posters of the dates of the royal bath were put up instead of the royal bath
कुंभ मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ-2025 में शाही स्नान की जगह राजसी स्नान की मांग अब सरकारी कार्यालयों तक भी पहुंच गई है। शासन की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन कई कार्यालयों में इस आशय के पोस्टर लग गए हैं।

विज्ञापन


साधु-संत महाकुंभ में शाही की जगह राजसी स्नान तथा पेशवाई के स्थान पर छावनी प्रवेश किए जाने की मांग कर रहे हैं। कई संत शाही स्नान की जगह अमृत स्नान की भी बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि शाही और पेशवाई फारसी शब्द हैं, जबकि महाकुंभ में सनातन परंपरा के तहत शब्द होने चाहिए।
विज्ञापन


पिछले दिनों प्रयागराज आए मुख्यमंत्री के साथ बैठक में भी संतों ने यह मांग उठाई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव मांगा था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले संतों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में भी मुख्यमंत्री से मिला था और इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर मुख्यमंत्री का सकारात्मक रुख रहा। ऐसे में अफसर मानकर चल रहे हैं कि महाकुंभ शाही एवं पेशवाई जैसे शब्द हटाए जाएंगे। उनका यह भी कहना है कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर निर्णय हो सकता है। इसे देखते हुए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।

इसी क्रम में कई सरकारी कार्यालयों में महाकुंभ के स्नान की तारीखों से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। इनमें शाही स्नान की जगह राजसी स्नान ही दर्ज किया गया है। इस तरह के पोस्टर कलेक्ट्रेट के कई कार्यालयों में भी लगे हैं।


मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि कुछ कार्यालयों ने अपने स्तर पर पोस्टल लगवाए होंगे। इसे लेकर अब तक कोई निर्देश नहीं आया है। डीएम रविंद्र कुमार मंदर का कहना है कि शासन का जो निर्देश होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed