फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MUVI's B.Ed and B.Ed Special entrance exam will be held from June 30

Prayagraj News: 30 जून से होगी मुविवि की बीएड व बीएड स्पेशल की प्रवेश परीक्षा

Sun, 29 Jun 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 29 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
MUVI's B.Ed and B.Ed Special entrance exam will be held from June 30
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के सत्र 2025-26 की बीएड और बीएड स्पेशल एजुकेशन की प्रवेश परीक्षा 30 जून से प्रदेश के 10 जिलों में होगी। परीक्षा 12 केंद्रों में सुबह 9 से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में कुल 4,554 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जनसंपर्क अधिकारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि अभ्यर्थियों की सहूलियत को देखते हुए प्रवेश परीक्षा प्रदेश के आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, वाराणसी एवं प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन

आयोजन एवं संचालन समिति के समन्वयक प्रो. पीके स्टालिन ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही कोर कमेटी के सदस्य केंद्रों में तैनात रहेंगे। प्रयागराज में विश्वविद्यालय के यमुना परिसर स्थित त्रिवेणी सामुदायिक केंद्र और सरस्वती परिसर स्थित केंद्रीय पुस्तकालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अभ्यर्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए विश्वविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed