फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Murder In Prayagraj : सहेली ने बताया दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर काफी समय से चल रही थी चैटिंग

Wed, 25 May 2022 09:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 May 2022 09:48 AM IST
सार

पुलिस की जांच में पता चला है कि नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री आयुषी मिश्रा के घर बुधवार भोर में पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया हुआ था। आयुषी के पिता ने बताया कि दोनों छत पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई।

विज्ञापन
Murder In Prayagraj: Lover couple shot at Naini Boy dies, girl condition critical
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाली नैनी के चक हीरानंद मोहल्ले में बुधवार भोर में छात्रा के घर पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को जांच में प्रथम दृष्टया जो साक्ष्य मिले हैं वह प्रेम प्रसंग की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े एक ही क्लास में पढ़ते थे। सहेली ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों से इंस्टाग्राम पर चैटिंग चल रही थी।




दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो गई थी। भोर में जब युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो इसी दौरान गोली चल गई। गोली चलने की आवाज सुनकर पिता मौके पर पहुंचे तो लड़की जमीन पर तड़प रही थी, जबकि लड़के की मौत हो चुकी थी। पिता ने घटना की जानकारी दी तो तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

Murder In Prayagraj: Lover couple shot at Naini Boy dies, girl condition critical
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

दोनों छत पर थे तभी चली गोली
पुलिस की जांच में पता चला है कि नैनी के चक हीरानंद निवासी शिवम मिश्रा की पुत्री  के घर बुधवार भोर में पीएसी कालोनी निवासी अरुणव सिंह (22) पुत्र सत्य प्रकाश सिंह आया हुआ था। आयुषी के पिता ने बताया कि दोनों छत पर थे तभी गोली चलने की आवाज आई। जब छत पर जाकर देखा तो लड़का मृत अवस्था में पड़ा था लड़की गंभीर घायल थी। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Murder In Prayagraj: Lover couple shot at Naini Boy dies, girl condition critical
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

दोनों एक साथ पढ़ते थे कॉलेज में
एसएसपी ने बताया कि मृतक युवक और छात्रा नैनी के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में साथ पढ़ते थे। छात्रा के पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी गई है। मौके से चार खोखे भी बरामद हुए हैं। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। छात्रा के साथ रहने वाली उसकी बुआ की लड़की ने बताया की छात्रा और युवक के बीच दोस्ती थी और इंस्टाग्राम पर दोनों चैटिंग करते थे। मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का भोर में चार बजे टहलने निकला था और फिर लौटा नहीं। मोबाइल पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murder In Prayagraj: Lover couple shot at Naini Boy dies, girl condition critical
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

छात्रा के पिता कौंधियारा में चलाते हैं ढाबा

छात्रा के पिता कांटी गांव थाना कौंधियारा के मूल निवासी हैं। छात्रा के पिता वहीं पर ढाबा चलाते हैं। रात 10 बजे ढाबे से लौटे थे और अपनी लाइसेंसी बंदूक कमरे में रख के सोने चले गए। तड़के तीन बजे करीब लड़की ने बताया उसके पेट में दर्द है बाथरूम जा रही है। इसी दौरान वह छत पर पहुंच गई। गहरी नींद में होने के कारण परिजन सो गए। गोली की आवाज सुनकर नींद खुली तो छत पर पहुंचे। मृतक छात्र के पिता मूल रूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं वहां पीएसी कॉलोनी में कई सालों से रहते हैं और पेशे से एलआईसी अभिकर्ता हैं। 

विज्ञापन
Murder In Prayagraj: Lover couple shot at Naini Boy dies, girl condition critical
Prayagraj News : नैनी में प्रेमी जोड़े को गोली मारने का मामला। - फोटो : अमर उजाला।

अस्पताल में लड़की की हालत नाजुक
गोली लगने से घायल आरुषि मिश्रा की हालत नाजुक बनी हुई है उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद से मुहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मुहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed