फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Municipal Corporation not giving name of Thakur Roshan Singh

प्रयागराज : अलोपीबाग फ्लाईओवर को शहीद ठाकुर रोशन सिंह का नाम न देने पर नगर निगम में मचा घमासान

Sat, 06 Aug 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Aug 2022 11:44 PM IST
सार

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा के ही नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह सुबह नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के समक्ष इस मसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
Municipal Corporation not giving name of Thakur Roshan Singh
Prayagraj News : ठाकुर रोशन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलोपीबाग फ्लाईओवर को आजादी के महानायक शहीद ठाकुर रोशन सिंह का नाम न दिए जाने पर शनिवार को नगर निगम में घमासान मच गया। निगम के पार्षदों ने शहीद रोशन सिंह के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए, इस मसले पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी। दोपहर बाद कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने इस मसले पर महापौर से मुलाकात की और हर हाल में फ्लाईओवर को शहीद का नाम दिए जाने की वकालत की। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले शहीद के नाम पर इस तरह का अपमान कतई बर्दास्त नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन



अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा के ही नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह सुबह नगर निगम पहुंच गए। उन्होंने नगर निगम प्रशासन के समक्ष इस मसले पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि शहीद ठाकुर रोशन के नाम पर फ्लाईओवर का नामकरण नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरेंगे। कार्यकारिणी उपाध्यक्ष ने महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी से मुलाकात की और उनको इस आशय का ज्ञापन प्रस्ताव की प्रतियों के साथ दिया।

विज्ञापन

उन्होंने महापौर से पूछा कि आखिर क्या अड़चन आ रही है और क्यों फ्लाईओवर को शहीद रोशन सिंह का नाम देने में परहेज किया जा रहा है। इस दौरान महापौर ने उनको भरोसा दिलाया कि वह धैर्य रखें अलोपीबाग फ्लाईओवर पर शहीद रोशन सिंह के ही नाम पर पत्थर लगेगा। इस बीच कांग्रेस पार्षद दल के नेता मुकुंद तिवारी ने भी समर्थकों के साथ नगर निगम पहुंचकर इस मसले पर कड़ा प्रतिवाद जताया।


उन्होंने नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग से मुलाकात कर इसकी वजह पूछी। साथ ही चताया कि अगर अलोपीबाग फ्लाईओवर का नाम शहीद के नाम पर नहीं किया गया तो सदन की अगली को वह चलने नहीं देंगे। शहीद के सम्मान के लिए सड़कों पर उतकर हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। इसी तरह पार्षद आनंद घिल्डियाल ने भी आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर फ्लाईओर का प्रस्ताव वापस लेने के मसले पर कड़ी नाराजगी जताई।


उनका कहना था कि नगर निगम अगर इस पर अपने कदम को वापस नहीं लेता तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। बीती नौ मई 2022 को गीता निकेतन मंदिर से बागड़ धर्मशाला तक शास्त्री पुल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर का नामकरण शहीद रोशन सिंह के नाम पर करने की स्वीकृति नगर निगम सदन में ध्वनिमत से की गई थी।

हेमवती नंदन बहुगुणा के नाम पर नैनी के नामकरण के प्रस्ताव से शुरू हुई सियासत
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नैनी कसबे का नाम हेमवतीनंदन बहुगुणा केनाम पर रखने का प्रस्ताव नगर निगम में रखा था। इस प्रस्ताव को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए खारिज कर दिया गया। नामकरण समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह ने बताया कि तब कहा गया था कि एक महापुरुष के नाम से दो स्थानों पर स्मृतियों को नहीं संजोया जा सकता। हेमवती नंदन के नाम पर बुहुगुणा मार्केट होने के साथ ही फायर बिग्रेड चौराहे पर उनकी प्रतिमा भी लगाई गई है। ऐसे में इस प्रस्ताव को निरस्त कर नैनी का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर कर दिया गया। इसी क्रम में अलोपीबाग फ्लाईओवर के नामकरण का मामला भी लटकने की बात कही जा रही है।


शहीद के नाम को लेकर कोर्ट की भी दरवाजा खटटखटाएंगे
प्रयागराज। नामकरण समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह ने शनिवार को कहा कि अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह का अपमान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि महीने भर के भीतर अलोपीबाग फ्लाईओवर पर शहीद रोशन सिंह के नाम कर शिलापट लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से कहा गया है। ऐसा नहीं हुआ तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए बाध्य होंगे।


नगर निगम सदन में शहीद रोशन सिंह के नाम पर अलोपीबाग फ्लाईओवर का नामकरण करने का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन, किसी कारण से बाद में इस पर रोक लगा दी गई। मैंने पत्रावली तलब की है। किस वजह से ऐसा हुआ है, इसका परीक्षण कराकर वह उचित कदम उठाएंगे। - चंद्रमोहन गर्ग, नगर आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed