फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mundera Mandi will get water from the floodplain, the lake will be built on the bank

मुंडेरा मंडी को जलभराव से मिलेगी निजात, तालाब किनारे बनेगी दीवार

Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 May 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Mundera Mandi will get water from the floodplain, the lake will be built on the bank
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद। योगी सरकार में कृषि आयात, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार मंत्री स्वाती सिंह ने शनिवार को मुंडेरा सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। मंडी में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव को देखते हुए उन्होंने तालाब किनारे दीवार बनाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मंडी में गंदगी  देखकर वह भड़क गईं। कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर की जाए। इसके बाद स्वाती सिंह कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर के प्रीतम नगर स्थित उनके आवास पर भी गईं।
विज्ञापन


मुंडेरा मंडी के निरीक्षण के दौरान स्वाती सिंह के समक्ष बारिश के दौरान तालाब का पानी ओवर फ्लो होकर तमाम स्थानों पर भर जाने का मुद्दा आढ़तियों ने उठाया। इस पर स्वाती सिंह ने तालाब की साफ सफाई करवाने के साथ उसके किनारे रिटर्निंग दीवार बनाने का निर्देश दिया। आढ़तियों से कहा गया कि जून माह में लाइसेंस नवीनीकरण में अब उन्हें अपने आधार और पैनकार्ड को भी उससे जोड़ना होगा। यह अनिवार्य कर दिया गया है। कृषि विदेश मंत्री ने मंडी परिसर में हो रहे तमाम निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। स्वाती सिंह ने कार्यालय भवन, ई-नैम प्रयोगशाला, गुणवत्ता परीक्षण केंद्र और कंप्यूटर कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सांसद विनोद सोनकर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, मंडी सचिव रेनू वर्मा के साथ तमाम विभागीय अफसर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


योगी सरकार की मंत्री स्वाती सिंह के मुंडेरा मंडी में हुए निरीक्षण के दौरान कृषक भवन में रातों रात नए बिस्तर आदि बिछवा दिए गए। गर्मी के इस मौसम में बिस्तर पर रजाई तक भी रख दी गई। इस दौरान मंत्री भी निरीक्षण के दौरान वहां गईं और वहां इंतजाम देखकर अफसरों की सराहना भी कर डाली। मुंडेरा मंडी के आढ़ती तारिक सईद अज्जू ने बताया कि कृषक भवन यूं तो कभी खुलता नहीं, आज खुला भी तो उसमें गर्मी के इस मौसम में मंत्री को खुश करने के लिए नए बिस्तर के साथ उसमें रजाई तक रख दी गई। जबकि कृषक भवन में न ही एसी है और न ही कूलर। पंखे जरूर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरा मंडी में निरीक्षण के दौरान कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर ने मंत्री स्वाती सिंह को सुझाव दिया कि मंडी में साफ सफाई के लिए अलग से बजट जारी किया जाए। एक निश्चित रकम होने से साफ सफाई की व्यवस्था यहां बेहतर हो सकती है। इस दौरान मंडी सचिव रेनू वर्मा ने भी कहा कि मंडी के अनुसार बजट की कमी है। इस पर स्वाती सिंह ने आश्वासन दिया कि बजट बढ़ाया जाएगा। इस दौरान स्वाती सिंह ने मंडी में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed