{"_id":"63752c2ad8379371663107cd","slug":"mumbai-police-arrested-the-wanted-accused-of-raping-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मुंबई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एसटीएफ की मदद से दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मुंबई पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, एसटीएफ की मदद से दबोचा
Thu, 17 Nov 2022 12:00 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:00 AM IST
सार
नवगढ़ थाने की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की तो आरोपी फरार हो गया था। तलाश में लगी नवगढ़ पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रयागराज के नवाबगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा है।
विज्ञापन
Prayagraj News : नंदन सूर्यभान सिंह, नाबालिग से रेप का आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग से दुष्कर्म कर मुंबई से फरार हुए आरोपी को नवाबगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस ने एसटीएफ की मदद से उसे पकड़ा। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड बनवाकर उसे लेकर रवाना हो गई। आरोपी नंदन सूर्यभान सिंह मूल रूप से लालगोपालगंज का रहने वाला है। वह मुंबई में टैक्सी चलाता था और पूर्वी ठाणे के बीएमसी स्कूल भायंदर के पास रहता था। करीब दो महीने पहले उसने पड़ोस में रहने वाली 10वीं की 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
नवगढ़ थाने की पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की तो आरोपी फरार हो गया था। तलाश में लगी नवगढ़ पुलिस की एक टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी प्रयागराज के नवाबगंज में अपने एक रिश्तेदार के घर छिपा है। इस पर टीम प्रयागराज आई और एसटीएफ की मदद से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नवाबंज थाने ले जाकर लिखापढ़ी की गई और फिर आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड बनवाया गया। इसके बाद टीम उसे लेकर रवाना हो गई। डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि मुंबई से आई पुलिस टीम में एपीआई गणेश ए केनन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन