{"_id":"6471e8e55e6eb668ce079d86","slug":"mtech-biomedical-engineering-course-will-be-able-to-do-with-triple-it-also-studied-from-this-session-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIIT : ट्रिपल आईटी से भी कर सकेंगे एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स, इसी सत्र से कर दी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIIT : ट्रिपल आईटी से भी कर सकेंगे एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स, इसी सत्र से कर दी पढ़ाई
Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 04:56 PM IST
सार
ट्रिपल आईटी में नए कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुताआने ने बताया कि बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में एमटेक कार्यक्रम को एक अग्रणी पहल के रूप में देखा जाता है, जो स्वास्थ्य देखभाल की जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए इंजीनियरिंग और चिकित्सा के सिद्धांतों को जोड़ती है।
विज्ञापन
iiit allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स भी किया जा सकता है। संस्थान में इसी सत्र से नए कोर्स की शुरुआत कर दी गई है। ट्रिपल आईटी के अनुप्रयुक्त विज्ञान (अप्लाइड साइंसेज) विभाग ने सत्र जुलाई-दिसंबर 2023 से नए कोर्स में दाखिला लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन
ट्रिपल आईटी में नए कोर्स के बारे में जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुताआने ने बताया कि बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में एमटेक कार्यक्रम को एक अग्रणी पहल के रूप में देखा जाता है, जो स्वास्थ्य देखभाल की जटिल चुनौतियों का समाधान करने के लिए इंजीनियरिंग और चिकित्सा के सिद्धांतों को जोड़ती है।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में विविध प्रकार के विषय जैसे बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, बायो-एमईएमएस और माइक्रोफ्लुइडिक्स, मेडिकल इमेजिंग, बायोमैटीरियल्स, बायोमैकेनिक्स और बायोइनफॉरमैटिक्स आदि शामिल हैं। बताया कि आईआईआईटी इलाहाबाद में सत्र (जुलाई-दिसंबर 2023) के लिए एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम के संबंध में जानकारी अप्लाइड साइंसेज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.iiita.ac.in) से ली जा सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि संस्थान ने वर्ष 2012 में इस पाठ्यक्रम को बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड एमटेक के रूप में शुरू किया था। हाल के वर्षों में संस्थान द्वारा दायर अधिकांश पेटेंट बायोमेडिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र से आए हैं। इसको देखते हुए ट्रिपल आईटी में एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कार्यक्रम छात्रों को अंत:विषय क्षेत्र की एक मजबूत व्यापक समझ देने के लिए डिजाइन किया गया है। ट्रिपल आईटी के एमटेक बायोमेडिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में प्रवेश के लिए सभी पात्रता के बारे में जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है।