फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Route to Varanasi to become easier; construction of Salori-Hetapatti bridge begins

प्रयागराज : वाराणसी की राह होगी आसान, सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण हुआ शुरू

Mon, 19 Oct 2026 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 06:11 PM IST
सार

वाराणसी की राह जल्द ही आसान व सुविधाजनक होने होने जा रही है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सोमवार से सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण शुरू हो गया। ऐसे में तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है।

विज्ञापन
Route to Varanasi to become easier; construction of Salori-Hetapatti bridge begins
सलोरी-हेतापट्टी सेतु। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी की राह जल्द ही आसान व सुविधाजनक होने होने जा रही है। क्योंकि लंबे इंतजार के बाद सोमवार से सलोरी-हेतापट्टी सेतु का निर्माण शुरू हो गया। ऐसे में तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है। पहले दिन कार्यदाई संस्था सेतु निगम की तरफ से गंगा नदी में प्रवेश करने के लिए रास्ता बनाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान संस्था की तरफ से साइट पर रोलर का उपयोग किया गया। इसके अलावा सेतु निर्माण को लेकर अन्य सामग्री भी साइट पर पहुंचने लगी है। बता दें कि सेतु निगम की तरफ से पहले ही मृदा परीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन

परियोजना प्रबंधक रोहित मिश्रा का कहना है कि गंगा का जल स्तर कम होने के बाद सेतु का काम शुरू किया गया है। करीब 3.6 किमी से अधिक लंबे सलोरी-हेतापट्टी सेतु के निर्माण में 952.93 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इनमें 20 जनवरी 2026 को पुल के बजट पहली किस्त 300 करोड़ रुपये शासन की तरफ से जारी कर दी गई है। जिसके बाद सेतु निगम की तरफ से मृदा परीक्षण का काम भी शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन


इस सेतु शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा, जिससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा। पुल के निर्माण से भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

एक नजर में सलोरी-हेता पट्टी सेतु

1- 952.93 करोड़ रुपये लागत

2- 3.6 किमी पुल की लंबाई

3- कुल 62 पिलर बनाए जाने हैं

4- उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम कार्यदाई संस्था

5- निर्माण कार्य को दो से ढाई वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

6- यह सेतु सलोरी (आईईआरटी के पास) व हेतापट्टी के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा।

7- इससे शहर को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (प्रयागराज-वाराणसी मार्ग) से जोड़ा जाएगा, जिससे शास्त्री पुल पर यातायात का दबाव कम होगा।

8- इससे भदोही, वाराणसी, बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा और दूरी व समय की बचत होगी।


पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन रोलर के माध्यम से नदी तक जाने का रास्ता बनाया गया। तीन साल के भीतर पुल का निर्माण कार्य पूरा होना है। - रोहित मिश्रा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed