फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP Praveen met PM Modi along with family members, discussed the experience of Maha Kumbh

Prayagraj : परिवार के सदस्यों के साथ सांसद प्रवीण ने पीएम मोदी से की मुलाकात, महाकुंभ के अनुभव पर की चर्चा

Wed, 02 Apr 2025 05:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 05:59 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी से फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने बुधवार को पार्लियामेंट परिसर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बेहद आत्मीयता से सांसद प्रवीण पटेल और परिवार के सदस्यों से मिले।

विज्ञापन
MP Praveen met PM Modi along with family members, discussed the experience of Maha Kumbh
फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने परिवार के सदस्यों के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने बुधवार को पार्लियामेंट परिसर में अपने परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बेहद आत्मीयता से सांसद प्रवीण पटेल और परिवार के सदस्यों से मिले।

विज्ञापन

मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सांसद के दोनों बच्चों आदित्य और आराध्या से हंसी मजाक भी किया। दोनों ही बच्चों से उनकी क्लास के बारे में भी पीएम ने पूछा। इस दौरान सांसद प्रवीण से पीएम मोदी ने नैनी में बने शिवालय पार्क के बारे में जानकारी ली। सांसद ने बताया कि शिवालय पार्क लोगों को खासा पसंद आ रहा है। कहा कि वहां सभी द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शन लोगों को एक ही परिसर में हो जा रहे हैं। सांसद ने कहा कि महाकुंभ के दौरान भी काफी संख्या में वहां श्रद्धालु पहुंचे। सांसद की पत्नी गोल्डी पटेल, छोटे भाई प्रतीक, भतीजा अर्णव की मौजूदगी में पीएम ने महाकुंभ को लेकर लोगों के अनुभव के बारे में भी पूछा।

विज्ञापन


पीएम ने पूछा कि प्रयाग के लोगों को इसका आर्थिक रूप से क्या फायदा हुआ। इस पर सांसद ने कहा कि महाकुंभ का अनुभव सभी के लिए यादगार रहेगा। कहा कि हजारों लोगों को महाकुंभ के दौरान रोजगार के तमाम अवसर भी प्राप्त हुए। पीएम से मुलाकात करने वालों में सांसद के भाइयों की पत्नी तान्या एवं रिचा भी मौजूद रहीं। इस दौरान वहां सभी ने फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed