फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP police reached Prayagraj to search the flat of arrested heart surgeon Narendra Jan

Prayagraj News: गिरफ्तार हार्ट सर्जन नरेंद्र जान के फ्लैट की तलाशी लेने प्रयागराज पहुंची एमपी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
MP police reached Prayagraj to search the flat of arrested heart surgeon Narendra Jan
दमोह जिले के मिशन अस्पताल का कथित हार्ट सर्जन नरेंद्र जान केम के ओमेक्स आनंदा स्थित फ्लैट की जांच करने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश पुलिस पहुंची। फ्लैट नंबर 511 में वह किराये पर रहता था। पुलिस को मकान मालिक की मौजूदगी में कई दस्तावेज मिले, जिनकी टीम जांच कर रही है। वहीं टीम ने दस्तावेज की जानकारी अपने अधिकारियों को दी है। अब एक टीम सर्जन को लेकर प्रयागराज आएगी और फिर से फ्लैट की जांच करेंगी। इन दस्तावेज की जांच से ये साबित हो पाएगा कि उसकी डिग्री फर्जी थी या असली।
विज्ञापन

मालूम हो की कथित हार्ट सर्जन नरेंद्र जान केम की गिरफ्तारी बीते सात अप्रैल में हुई थी। इसके बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। बृहस्पतिवार को दमोह पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ ओमेक्स आनंदा के पांचवें फ्लोर के 511 फ्लैट में पहुंची थी। इस दौरान फ्लैट मालिक जमुना प्रसाद सिंह को भी मौके पर बुलाया गया था। केम के फ्लैट की वीडियोग्राफी कराई गई। फ्लैट में कई जरूरी दस्तावेज मिले हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एन जॉन केम के फ्लैट में उसका सारा सामान वीडियोग्राफी कराकर खुलवाया। फ्लैट में एक बड़ा सूटकेस मिला है, जिसमें उसके शैक्षिक प्रमाणपत्र के साथ कई जरूरी दस्तावेज मिले हैं। पुलिस उनकी बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन

मामले में एसओ औद्योगिक क्षेत्र कुशल तिवारी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि टीम आई होगी तो वह फ्लैट पर गई होगी। वहीं चौकी प्रभारी ओमेक्स सिटी ने बताया कि टीम दोपहर को आई थी। दूसरी टीम सर्जन को लेकर देर रात प्रयागराज पहुंचेगी, उसकी मौजूदगी में फ्लैट की जांच फिर से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed