फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Movement of all aircraft took place for the second time this year

Prayagraj News: इस वर्ष दूसरी बार हुआ सभी विमानों का आवागमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Movement of all aircraft took place for the second time this year
प्रयागराज एयरपोर्ट पर इस वर्ष दूसरी बार सभी विमानों का आवागमन हुआ। हालांकि, सोमवार को यहां आने वाले तमाम विमान विलंब से भी आए। इस दौरान कुल 14 विमानों से 1532 यात्रियों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो के सभी विमानों का आवागमन हुआ। इस दौरान मुंबई, बंगलूरू की उड़ान में ज्यादा लेटलतीफी रही। प्रयागराज मुंबई फ्लाइट की रवानगी यहां से दोपहर 1:30 की जगह 2:45 बजे हुई। मुंबई से यह विमान 12:55 की जगह 2:10 बजे प्रयागराज पहुंचा। उधर बंंगलूरू-प्रयागराज विमान सुबह 10:40 की जगह यहां 12:15 बजे आया। बाद में इसकी रवानगी दोपहर 1:50 बजे हुई। इसके अलावा इंडिगो की भोपाल, देहरादून, भुवनेश्वर और दिल्ली उड़ान भी दोनों ओर से लेट रही।
विज्ञापन

वहीं, प्रयागराज आने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी सोमवार को बढ़ गई। पिछले तीन दिनों से समय पर पहुंच रही प्रयागराज एक्सप्रेस 3:30 घंटे की देरी से प्रयागराज जंक्शन पहुंची। इसी तरह रीवा एक्सप्रेस भी 3:40 घंटे की ही देरी से जंक्शन पहुंची। आनंद विहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट 3:20 घंटे, आनंद विहार-जोगबनी सुपरफास्ट 2:55 घंटे, नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 3:45 घंटे, अयोध्या-लोकमान्य तिलक तुलसी 2:40 घंटे तक विलंबित रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed