{"_id":"6aab0151596face31208c1fa","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-car-losing-control-and-sliding-underneath-a-tractor-allahabad-news-c-407-1-ggp1005-20279-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: कार की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे घुसा बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: कार की चपेट में आकर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के नीचे घुसा बाइक सवार, मौत
Thu, 17 Sep 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 17 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
फाईल फोटो रणविजय सिंह
क्षेत्र के टोंस नदी पुल पर बुधवार को कार की चपेट में आने से बाइक सवार किसान रणविजय सिंह (38) ट्रैक्टर के नीचे घुस गया। इससे उसकी मौत हो गई। वह अपने घर धरवारा लौट रहे थे।
विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मेजा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रणविजय सिंह अपने पिता पंचू सिंह के निधन के बाद परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। वह घर के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे वृद्ध मां कुसुम सिंह और पत्नी रंजना सिंह को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।