{"_id":"5ea1ed118ebc3e90896a1479","slug":"motilal-nehru-medical-college-will-get-20-new-ventilators","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 20 नए वेंटीलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 20 नए वेंटीलेटर
Fri, 24 Apr 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Ventilator
- फोटो : Social Media
संगम नगरी में कोविड के मरीजों के उपचार में नई सुविधाओं का विस्तार हो गया है। बुधवार को शासन ने प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों को 121 नए वेंटीलेटर देने की घोषणा की, उसमें प्रयागराज को दस वेंटीलेटर मिलेंगे।वहीं डीएम ने भी दस नए वेंटीलेटर की व्यवस्था कराने को कहा है। साफ है कि कॉलेज के एसआरएन अस्पताल को 20 नए वेंटीलेटर मिलेंगे तो सुविधाओं में इजाफा और मरीजों को सहूलियत होगी।
महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण केके गुप्ता ने बुधवार को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए। वेंटीलेटरों की खरीद के लिए शासन स्तर से ही प्रक्रिया पूरी की गई है। जल्द ही वेंटीलेटर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक शासन और जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के प्रयास से उपलब्ध कराए जा रहे 20 नए वेंटीलेटरों को नए कोविड वार्ड में लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के कोविड आइसोलेशन वार्ड में 20 वेंटीलेटर और अन्य सुविधाएं हैं। यहां कोराना संक्रमित गंभीर मरीजों का इलाज करने की सुविधा है।