फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mother and daughter body found in locked room at prayagraj of uttar pradesh

मां के साथ दुधमुही का शव देख हर कोई दहल गया, बेटी की लाश देखकर फफक पड़ा पिता रामेश्वर

Wed, 29 May 2019 09:31 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 May 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter body found in locked room at prayagraj of uttar pradesh
फाइल फोटो
प्रयागराज के मेजा के समहन गांव में एक महिला ने अपनी छह माह की पुत्री संग गला रेत कर जान दे दी। दोनों का शव एक कमरे के भीतर से मिला। घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मेजा समेत सीओ उमेश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए भिजवा दिया। वहीं, नवविवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर युवती एवं बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास, देवर समेत छह के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं माला के बगल में रखा छह माह की बच्ची का शव जिसमें भी देखा, उसके मुंह से उफ्फ निकल पड़ा। फूल सी नाजुक बिटिया का गला रेता हुआ था। वहां मौजूद लोग यह मंजर भी नहीं देख पा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी माला के साथ ही उसकी दुधमुंही बच्ची की लाश देखकर माला का पिता मूलचंद्र भी फफक-फफक कर रो पड़ा। माला सोमवार को ही मायके आई थी। 

उसने पिता को भी ससुराल में होने वाली रोजाना की मारपीट के बारे में बताया था लेकिन, मूलचंद्र को उम्मीद थी कि बातचीत से मामला सुलझ जाएगा। उनको भी इस भयावह घटना की कतई उम्मीद नहीं थी। 

वह यह कहते हुए रोते जा रहे थे कि अगर वह माला को अपने घर में ही रोक लेते तो यह नौबत नहीं आती। उनकी बेटी आज जिंदा होती। उनको आसपास मौजूद लोग ढाढस बांधते रहे लेकिन वह लगातार बिलखते ही जा रहे थे। उनको सब्र नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed