{"_id":"6a6a670c9375b8ea41009352","slug":"mother-and-baby-die-after-delivery-family-creates-a-ruckus-at-the-hospital-allahabad-news-c-417-1-sor1001-8369-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा
Thu, 30 Jul 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
सोरांव --- जच्चा बच्चा की मौत के बाद अस्पताल के बाहर जुटे आक्रोशित परिजन
होलागढ़ मोड़ तिराहे पर एक अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने बुधवार दोपहर अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस ने अस्पताल संचालक समेत तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। होलागढ़ थाना अंतर्गत मुकुंदपुर की रहने वाली गर्भवती महिला खुशबू मौर्य आठ माह की गर्भवती थी। आरोप है कि गांव की आशा ममता मौर्य ने गर्भवती को इलाज के लिए सोरांव के लाइफ क्योर अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया था।
इस दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल के संचालक डॉक्टर अहमद ने महिला के परिजनों से 50 हजार रुपये जमा करने के बाद उसी रात ऑपरेशन के लिए सहसो स्थित सम्पा अस्पताल में ले जाकर ऑपरेशन कराया। आरोप है कि वहां नवजात की मौत हो गई थी।
इधर, प्रसूता खुशबू मौर्य की हालत खराब हुई तो उसे फाफामऊ स्थित विनीता हॉस्पिटल ले जाया गया। पति आशीष मौर्य के मुताबिक, डॉक्टर ने बताया कि प्रसूता की यूरिन की नस ऑपरेशन के दौरान काट दी गई है। जहां इलाज के दौरान बुधवार को खुशबू मौर्य की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित परिजनों ने सोरांव स्थित लाइफ क्योर अस्पताल में हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। इस दौरान मृतका के पति के तहरीर पर आशा कार्यकर्ता ममता मौर्या, लाइफ क्योर अस्पताल के संचालक डॉक्टर अहमद और सहसों स्थित सम्पा अस्पताल के ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के विरुद्ध सोरांव थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने प्रसूता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोरांव प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने बताया कि मृतका के पति के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।