फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Most medical colleges of the seats full

अधिकांश मेडिकल कालेजों की सीटें फुल

Thu, 25 Jun 2015 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 25 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
Most medical colleges of the seats full
इलाहाबाद ब्यूरो। यूपी सीपीएमटी की काउंसलिंग के दूसरे दिन लखनऊ, मेरठ, इलाहाबाद, कानपुर, आगरा और झांसी मेडिकल कालेजों की सामान्य वर्ग की सभी सीटें भर गई। जहां तक ओबीसी सीटों का सवाल है तो अभी तक महज लखनऊ, कानपुर व इलाहाबाद मेडिकल कालेज की ही सीटें भर पायी हैं। काउंसलिंग सेंटर प्रभारी डॉ. देवाशीष शर्मा ने बताया कि सामान्य वर्ग की 500 सीटों में से 432 सीटों की काउंसलिंग हो गई। सामान्य वर्ग की अब सिर्फ 68 सीटें ही खाली है। जहां तक ओबीसी सीटों का सवाल है तो अभी 150 सीटों पर काउंसलिंग होनी बाकी है।
विज्ञापन


बकौल काउंसलिंग सेंटर प्रभारी डॉ. शर्मा ज्यादातर मेडिकल  छात्र लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ, आगरा व झांसी जैसे मेडिकल कालेजों को तवज्जो दे रहे हैं। जबकि सैफई, गोरखपुर, आजमगढ़, कन्नौज, सहारनपुर, अंबेदकरनगर, व जालौन मेडिकल कालेजों की सीटें अभी खाली है। डॉ. शर्मा ने बताया कि बुधवार को 700 से लेकर 2200 रैकिंग वाले छात्र छात्राओं का पंजीकरण किया गया। कुल मिलाकर 207 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया। बृहस्पतिवार को 2200 से लेकर 7000 रैकिंग वाले छात्र छात्राओं का पंजीकरण होगा, जबकि 2200 तक की रैंकिंग वाले छात्रों की काउंसलिंग होगी। सुबह नौ बजे से शुरू की गई काउंसलिंग रात दस बजे जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed